Heavy Rainfall: कश्मीर के कुलगाम में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़क टूटने से यातायात प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rainfall

Heavy Rainfall: जम्म-कश्मीर में मौसम ने अचानक करवट बदली. भारी बारिश के बाद कुलगाम में बाढ़ की स्थिति बन गई.

विज्ञापन

Heavy Rainfall: कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को भारी बारिश हुई. जिसके बाद बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी. बाढ़ के कारण डायवर्सन टूट गये, जिससे फ्रिसल खुदवानी मार्ग पर यातायात स्थगित कर दिया गया. सड़क के दोनों ओर लोग फंस गए.

कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात

कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को हिमपात हुआ जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में बर्फबारी हुई. इसके अलावा, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर भी हिमपात दर्ज किया गया. बांदीपोरा जिले के गुरेज, कुपवाड़ा के कुछ इलाकों और घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई. कश्मीर के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

रविवार को भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर शनिवार को रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होगी जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है. कई इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है और दोपहर तक मौसम में सुधार होने की संभावना है. बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे घाटी में ठंड बढ़ गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola