ePaper

Aaj ka Mausam : 13 नवंबर तक यहां होगी बारिश, बिजली गिरने की आशंका, इन राज्यों में ठंड बढ़ेगी

Updated at : 10 Nov 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert Next Week

10 नवंबर को कुछ राज्यों में बारिश के आसार (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 11 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ठंड बढ़ सकती है. अगले 4-5 दिनों में दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री कम रहेगा. दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु में 12 और 13 नवंबर को, जबकि केरल और माहे में 10 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 10 से 11 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम झारखंड और दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है.

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान 2 से 4 डिग्री तक कम हो सकता है. पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

दिल्ली और यूपी में ठंड बढ़ेगी

दिल्ली में अगले सात दिनों में ठंड बढ़ेगी. 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. सुबह और शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है. सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकी है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा.

झारखंड में शीत लहर का अलर्ट, बिहार में ठंड बढ़ेगी

बिहार के ग्रामीण इलाकों में अब ठंड पूरी तरह शुरू हो गई है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के असर से यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. झारखंड में 10 नवंबर को ठंड बढ़ने की संभावना है. लातेहार, पलामू, गढ़वा के अलावा लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और हजारीबाग जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 10,11,12 और 13 नवंबर को भारी बारिश की संभावना, झारखंड सहित इन राज्यों में अगले 48 घंटे शीत लहर की चेतावनी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी

उत्तराखंड में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं. नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में सुबह और शाम के समय शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola