Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, मंडरा रहा चक्रवाती तूफान 'सेन-यार' का खतरा! इन राज्यों में खतरे की घंटी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Nov 2025 6:13 AM
Heavy Rain Warning: तूफान की हो सकती है दस्तक
Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दिख सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगर तूफान बनता है तो यह 27 से 29 नवंबर के बीच लैंडफॉल कर सकता है.
Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है. अनुमान है कि 21 नवंबर की देर रात या 22 नवंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के पास एक लो प्रेशर एरिया बन सकता है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बनने के बाद यह सिस्टम लगातार ताकतवर होता जाएगा. यह पहले एक गहरा डिप्रेशन बनेगा और फिर तेजी से चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह तूफान बनने के बाद पूर्वी तट की ओर बढ़ सकता है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दिख सकता है.
इस दिन कर सकता है लैंड फॉल
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगर तूफान बनता है तो यह 27 से 29 नवंबर के बीच लैंडफॉल कर सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान से जुड़ी सटीक जानकारी तभी मिलेगी जब यह सिस्टम 24 नवंबर के आसपास डिप्रेशन या डीप डिप्रेशन के स्तर पर पहुंच जाएगा. अगर यह तूफान बनता है तो यह इस सीजन में बंगाल की खाड़ी का दूसरा चक्रवाती तूफान होगा. IMD के मुताबिक 22 नवंबर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके 24 नवंबर तक एक अवदाब में परिवर्तित होने की उम्मीद है.
तूफान मोंथा ने मचाई थी तबाही
इससे पहले गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा ने दस्तक दी थी. स्काईमेट वेदर ने बताया कि अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के उत्तर भाग में बनने वाले तूफान अक्सर ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर रुख करते हैं. हालांकि अभी जो सिस्टम बन रहा है वो भूमध्य रेखा के बहुत करीब होने के कारण इसके तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की ओर मुड़ने की संभावना ज्यादा है.
मंडरा रहा है तूफान ‘सेन-यार’ का खतरा
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगर तूफान बनता है तो इसका नाम सेन-यार (Senyar) होगा. इसे यह नाम संयुक्त अरब अमीरात ने दिया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के बाद यह सिस्टम 23 से 24 नवंबर तक दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मजबूत डिप्रेशन में बदल जाएगा. इसके बाद 25 और 26 नवंबर तक यह एक चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर सकता है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया है कि निम्न दबाव का क्षेत्र तूफान में तब्दील होगा या नहीं इसके लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










