Heavy Rain Alert: 48 घंटे में भयंकर बारिश की चेतावनी, 21 से 26 नवंबर तक इन राज्यों में बरसात, गरज के साथ बौछार की संभावना

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Nov 2025 4:46 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: 22 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है और 24 नवंबर 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण के बीच के हिस्सों में डिप्रेशन में बदल जाएगा. इसके असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर इस सप्ताह भी जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 22 नवंबर के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और 24 नवंबर के आसपास यह दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके कारण खास कर दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत के राज्यों में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 21 और 22 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु में 21 से 26 नवंबर के दौरान बारिश होगी. जबकि, केरल और माहे में 21 से 23, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में 26 नवंबर, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 20 और 23 से 24 नवंबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.

जारी रहेगा बारिश का दौर

  • 21 और 22 नवंबर को अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में भारी से बहुत भारी बारिश
  • 21 से 26 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है
  • 21 से 23 नवंबर के दौरान केरल और माहे में भयंकर बारिश की संभावना
  • 26 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में बारिश हो सकती है
  • 20 और 23 से 24 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में जोरदार बारिश की संभावना

कई इलाकों में तूफानी हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 से 24 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में और 20 और 24 नवंबर को अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 21 से 23 नवंबर के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

बीते 24 घंटे में कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में दक्षिण भारत के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. तमिलनाडु में कुछ जगहों पर 11 से 20 सेमी की भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. कुछ जगहों पर 7 से 20 सेमी की बारिश हुई. लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में कुछ जगहों पर 7 से 11 सेमी की भारी बारिश हुई.

उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर भारत समेत कई इलाकों में कोल्ड वेव की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में 21 और 22 नवंबर को शीतलहर जारी रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 24 घंटों के लिए उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और इसके बाद अगले 6 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होगी.

Also Read: Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में हलचल, हो सकती है तूफान की दस्तक? इन राज्यों में जोरदार बारिश का खतरा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola