Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में हलचल, हो सकती है तूफान की दस्तक? इन राज्यों में जोरदार बारिश का खतरा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Nov 2025 8:11 PM
Cyclone Warning
Cyclone Warning: भारत मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर हलचल तेज है. 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. यह कुछ समय बाद डिप्रेशन में बदल सकता है. अनुमान है कि आगामी दिनों में यह तूफान में बदल सकता है. मौसम वैज्ञानिक बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल पर नजर बनाए हुए हैं.
Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर हलचल तेज है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. उसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर 24 नवंबर तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक डिप्रेशन में बदल सकता है. उसके बाद यह अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रख सकता है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक खुले समुद्र में पहुंचने के बाद इसके और मजबूत होने की संभावना है.
तूफान की हो सकती है दस्तक!
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मौसम की मौजूदा स्थिति फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम के तेजी से मजबूत होने के अनुकूल परिस्थितियां बना रही हैं. इससे पहले ऐसी ही स्थिति अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में बनी थी जब बंगाल की खाड़ी में मोंथा नाम का गंभीर चक्रवात बना था. ऐसे में एक बार फिर तूफान बनने की संभावना है. नवंबर में बनने वाले चक्रवात आमतौर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं. इनमें से ज्यादातर सिस्टम का रुख आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर होता है.
तमिलनाडु समेत कई तटीय इलाकों में जोरदार बारिश
मौसमी हलचल को देखकर मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में 19 से 25 नवंबर तक कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा केरल और माहे में 19 नवंबर को और 21 से 24 नवंबर तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप में 19 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में 25 नवंबर को; अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 19 से 23 नवंबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है.
मछुआरों के लिए चेतावनी जारी
मौसम विभाग की ओर से मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी के मुताबिक 19 नवंबर से 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हलचल तेज हो सकती है. विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है
अरब सागर
दक्षिण केरल तट और उसके किनारे, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र पर 19 नवंबर.
बंगाल की खाड़ी
मन्नार की खाडी पर 19 नवंबर, अंडमान सागर पर 19 से 24 नवंबर तक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर 19 से 21 नवंबर तक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कई भागों पर 21 नवंबर को, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर 22 और 23 नवंबर को, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर 19 और 20 नवंबर को, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर 22 नवंबर को मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










