Heavy Rain Warning: 4 से 9 सितंबर तक भयंकर बारिश, 7 दिनों का अलर्ट, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मानसून के तेवर तल्ख रहेंगे. गुजरात में 7 सितंबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. सौराष्ट्र और कच्छ में 6 और 7 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 और 5 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 4 से 7 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: देश के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक पूर्वी और मध्य भारत में भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

Heavy rain warning

5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में असाधारण रूप से भारी बारिश हो सकती है. इसी तरह 4 से 7 सितंबर के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है.

Heavy rain warning

4 से 6 सितंबर तक गुजरात में और 6 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक वर्षा की संभावना है. 5 और 8 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है. 4 से 5 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान और 6-7 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में भारी वर्षा की उम्मीद है.

Heavy rain warning

अगले एक सप्ताह तक उत्तर-पश्चिम भारत में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों में पश्चिम भारत में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

4 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है. 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में असाधारण बारिश हो सकती है, जबकि 4 से 5 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 6 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश, 6-7 सितंबर को बिहार, 7-9 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, और 7-8 सितंबर को अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी है.

4 से 8 सितंबर तक असम और मेघालय, 4 से 7 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और 7 से 9 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

4 सितंबर को केरल और माहे में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है. अगले सप्ताह दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola