Heavy Rain Warning: 15 से 19 मई तक यहां होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान की आशंका, IMD अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Warning IMD alert

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि अगले 3 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

15-18 मई – अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने की संभावना है.

15-19 मई – असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है.
15-17 मई के दौरान असम और मेघालय में भारी वर्षा और 15 और 16 मई को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

Heavy-Rain-IMD-alert-1
Heavy-rain-imd-alert-1

पश्चिम भारत में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

15-18 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

18 मई को मध्य महाराष्ट्र में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 19 मई को कोंकण और गोवा में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अलुसार अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा हो सकती है.

16 मई को तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

15-17 मई के दौरान तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

15-19 मई के दौरान आंतरिक कर्नाटक; 15 और 16 मई को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा; 15,18 और 19 मई को केरल और माहे में भारी वर्षा होने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है और 15 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा हो सकती है.

17 और 18 मई को बिहार में भी हवाएं चलने की संभावना है.

15-19 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola