Heavy Rain Alert: 2,3,4,5,6,7,8 जुलाई तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का कहर

Updated:
विज्ञापन

जयपुर में बारिश के बीच पैदल सड़क पार करने लोग, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 से लेकर 8 जुलाई के बीच देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी के अपने पूर्वानुमान में कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जाहिर की है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 2 जुलाई से 7 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की जोरदार वर्षा हो सकती है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 2 से 8 जुलाई तक गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में 2 से 4 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश में 2, 5 और 8 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 3 से 4 जुलाई और 6 से 7 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 2 से 4 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश और 5 से 8 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

दिल्ली से लेकर यूपी-राजस्थान, पंजाब में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 2 से 8 जुलाई के दौरान मानसून काफी एक्टिव रह सकता है. 2 जुलाई को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद 3 से 7 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 से 3 जुलाई और 4 से 8 जुलाई के दौरान, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 से 6 जुलाई और 7 से 8 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 6 से 8 जुलाई के दौरान भारी बारिश के आसार हैं. हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में 2 से 8 जुलाई तक गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी राजस्थान में 4 से 6 जुलाई के बीच धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम (MP Weather Report)

आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 2 से 8 जुलाई तक कई जगहों पर जोरदार बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2 जुलाई और 4,5,7, 8 जुलाई के दौरान बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 और 7–8 जुलाई को बारिश की संभावना है. विदर्भ में 5 और 8 जुलाई और छत्तीसगढ़ में 4 से 8 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 6 जुलाई तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चलने की संभावना है.

बिहार, झारखंड समेत पूर्वी भारत में जोरदार बारिश (Bihar Rain Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, अंडमान-निकोबार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 2 से 8 जुलाई के बीच कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. बिहार के कई जिलों में 2 जुलाई को जोरदार बारिश की संभावना है. झारखंड और अंडमान-निकोबार में 2 से 8 जुलाई तक गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन राज्यों में भारी बारिश की बात करें तो झारखंड में 2 से 3 जुलाई और 6 से 7 जुलाई, बिहार में 2 से 5 जुलाई, गंगीय पश्चिम बंगाल में 2 और 5 जुलाई, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 जुलाई, ओडिशा में 8 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है.

असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत का मौसम(Northeast India Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 2 से 3 जुलाई, असम-मेघालय में 2 जुलाई, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 5 जुलाई तक कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 4 से 8 जुलाई, असम-मेघालय में 3 से 8 जुलाई और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 8 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम ( Weather South India)

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 2 से 8 जुलाई तक कई जिलों में बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 2 से 8 जुलाई तक छिटपुट बारिश के आसार हैं. केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में 2 से 5 जुलाई तक गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. कर्नाटक के विभिन्न भागों में 2 से 8 जुलाई तक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. भारी बारिश की बात करें तो केरल में 3 से 8 जुलाई, तटीय कर्नाटक में 2 से 3 जुलाई और 6 से 8 जुलाई, तटीय आंध्र प्रदेश में 2, 5,6 और 7 जुलाई को हो सकती है.

Also Read: Delhi Rain Alert : 7 जुलाई तक दिल्ली में होगी रोज बारिश, रेड अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola