Heavy Rain Alert: अगले 36 घंटे में होगी बहुत भारी बारिश, कई इलाकों में सैलाब, IMD का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Jun 2025 5:12 PM
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में आने वाले दो तीन दिनों तक आफत की बारिश हो सकती है. आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अति भारी बारिश हो सकती है.

आईएमडी ने बताया कि 23 से 26 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. जबकि 23 और 24 जून को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी और मध्य भारत में आने वाले दिनों में मानसून की जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक पश्चिम मध्य प्रदेश में 23 और 24 जून को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी हो सकती है.

मध्य प्रदेश में 23 से 26 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22 जून को, गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 से 24 जून तक भारी बारिश हो सकती है.

बात करें बिहार और झारखंड की तो दोनों राज्यों में 23 से 25 जून तक तेज बारिश हो सकती है. इसे अलावा विदर्भ में 25 और 26 जून को बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है.

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 23 और 24 जून को भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है. वहीं नागालैंड, मणिपुर में 23 जून को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों तक उत्तर-पूर्वी भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया की गुजरात के कई इलाकों में 28 जून तक बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भी घनघोर बारिश हो सकती है.

उत्तर भारत के राज्यों में मानसून की बारिश जारी है. पूर्वी राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में 28 जून तक तेज बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










