4 और 5 जून को अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आ सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ वर्षा और तेज हवा जारी रहने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले लिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 4 और 5 जून को पूर्वोत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तूफानी हवाएं जारी रहने की संभावना है.

IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. इसके अलावा 5 जून तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. आज भी असम के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है.

आगामी दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, 4 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

7 जून तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

4 जून को बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश और 4 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










