3 दिनों भारी बारिश का हाई अलर्ट, इन राज्यों में मौसम लेगा करवट, 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert, AI Image

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है. मौसमी गतिविधियों को कारण पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वी भारत समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 जून तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: आगामी दो दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है. 3 और 4 जून को पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी. आईएमडी का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज तूफानी हवाएं जारी रहने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40 से 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

विज्ञापन

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम (Weather Updates)

बीते 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. मिजोरम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई. इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तूफान आया. 70 से 100 किमी प्रति घंटा की गति के साथ तूफानी हवाएं चलीं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र समेत कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

  • मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक उत्तर-पूर्व भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश भी हो सकती है.
  • 3 जून से 4 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और उसके बाद के 2 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है.
  • उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति वाली तूफानी हवाएं चल सकती है.

पूर्व और मध्य भारत का मौसम

  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 3 से 6 जून तक बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 3 और 4 जून तक तेज हवा चलने की संभावना है.
  • पश्चिम मध्य प्रदेश में 3 और 4 जून को 50 से 60 किमी/घंटा की गति वाली तूफानी हवाएं चल सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

  • केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में 04 जून तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जिसमें केरल और माहे में 4 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.
  • तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 4 जून तक 30 से 40 किमी/घंटा की गति वाली तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola