ePaper

असम में बाढ़ से भारी तबाही, 23 जिलों के 25 लाख लोग हुए प्रभावित, 128 की मौत

Updated at : 26 Jul 2020 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
असम में बाढ़ से भारी तबाही, 23 जिलों के 25 लाख लोग हुए प्रभावित, 128 की मौत

Heavy floods in Assam, 25 lakh people affected in 23 districts, 128 killed असम में बाढ़ के हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. यहां 23 जिलों के 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं तथा पांच और लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है. आधिकारिक बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गई. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में बताया कि बारपेटा तथा कोकराझार जिलों में दो -दो व्यक्तियों की मौत हुई तथा मोरीगांव जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई.

विज्ञापन

गुवाहाटी : असम में बाढ़ के हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. यहां 23 जिलों के 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं तथा पांच और लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है. आधिकारिक बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गई. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में बताया कि बारपेटा तथा कोकराझार जिलों में दो -दो व्यक्तियों की मौत हुई तथा मोरीगांव जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई.

राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 128 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से 102 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में और 26 की मौत भूस्खलन के कारण हुई. प्राधिकरण ने बताया कि राज्य में 24.76 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. सर्वाधिक 4.7 लाख से अधिक लोग गोलपाड़ा में प्रभावित हैं. उसने बताया कि राज्य में 101 नौकाएं तैनात की गई हैं और बीते 24 घंटे में जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने 188 लोगों को बचाया है. शनिवार तक 27 जिलों के 26.37 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे.

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से की बात, मदद का आश्वासन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बातचीत की और राज्य में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए बुनयिादी ढांचे की मरम्मत के लिये तथा सामान्य स्थिति बहाल करने में उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया.

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के लिये केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जिस भी मदद की आवश्यकता होगी, पूर्वोत्तर परिषद को यह मदद दी जायेगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान के लिए अपने मंत्रालय से हर संभव सहायता देने की पेशकश की.

Also Read: Bihar Flood : महिला ने एनडीआरएफ की रेस्क्यू बोट पर दिया बच्ची को जन्म

सिंह ने कहा कि उनका मंत्रालय सरकार की अन्य एजेंसियों और स्रोतों से आर्थिक और अन्य मदद का समन्वय भी करेगा, उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों की भलाई और चिंता मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार असम, अरूणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों में लगातार निगरानी कर रही है.

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ की स्थिति के बारे में व्यक्तिगत रूप से नियमित तौर पर जानकारी लेते हैं. सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर विकास मंत्री के तौर पर वह नियमित रूप से वह क्षेत्र के मुख्यमंत्रियों एवं सरकारों के संपर्क में हैं. असम में इस साल आई बाढ़ के कारण प्रदेश के 30 जिलों के 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 120 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola