Haryana Election Results : हार के भी जीत गई कांग्रेस, इस मामले में निकली बीजेपी से आगे
Haryana Election Results : इस बार चुनाव में जेजेपी को भारी नुकसान हुआ है. जानें कैसे हार के भी जीत गई कांग्रेस और किस पार्टी का मत प्रतिशत कितना रहा
Haryana Election Results : हरियाणा में हुए विधनसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है. एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. इस बार बीजेपी और कांग्रेस का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा. बीजेपी ने हालांकि सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 39.94 प्रतिशत मत मिले, जबकि कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत मत प्राप्त हुए. दोनों पार्टियों को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मत मिले, लेकिन कांग्रेस को 11 प्रतिशत की बढ़त मिली जो बीजेपी की तीन प्रतिशत वृद्धि से काफी ज्यादा है.
साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जब बीजेपी ने 90 में से 40 सीट जीतीं, तो उसका मत प्रतिशत 36.49 प्रतिशत था. वहीं, कांग्रेस को 31 सीट के लिए 28.08 प्रतिशत मत मिले थे. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतकर बीजेपी सत्ता बरकरार रखने और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है.
Haryana Election Result 2024 : इनेलो ने 2019 के अपने मत प्रतशित में सुधार किया
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीटें जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीट मिलीं. जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों को चुनावों में कोई सफलता नहीं मिली है. इस बीच, 2 सीट जीतने वाली इनेलो ने 2019 के अपने मत प्रतशित में सुधार किया और इस बार 4.14 प्रतिशत मत हासिल किये जबकि पिछली बार उसे 2.44 प्रतिशत मत मिले थे.
Haryana Result 2024 : जेजेपी को भारी नुकसान
जेजेपी के मत प्रतिशत में भारी नुकसान हुआ, जो 2019 में 15 प्रतिशत से घटकर 0.90 प्रतिशत रह गया, जब उसने 10 सीट जीती थीं. अकेले चुनाव लड़ने वाली ‘आप’ को पिछले विधानसभा चुनाव के 0.48 प्रतिशत के मुकाबले 1.79 प्रतिशत वोट मिले. पिछले चुनाव में नोटा का मत प्रतिशत 0.52 प्रतिशत था जबकि इस बार यह 0.38 प्रतिशत रहा.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










