15 अगस्त से पहले धमकी भरी कॉल मिलने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी ये प्रतिक्रिया

Updated at : 03 Aug 2021 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
15 अगस्त से पहले धमकी भरी कॉल मिलने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी ये प्रतिक्रिया

Threat Call Ahead Of 15th August 2021 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगवार को 15 अगस्त से पहले धमकी भरी कॉल मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ऐसी कोई धमकी भरी कॉल सीधे मेरे पास नहीं आई है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 अगस्त से पहले सीधे उनके पास धमकी भरा कॉल आने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से हमारी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां वे सब चाकचौबंद है. किसी भी प्रकार की अगर कोई परेशानी आती है तो उसका मुकाबला करेंगे.

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में आई खबरों के मुताबिक, खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धमकी दी कि 15 अगस्त को घर में ही रहना, घर के बाहर तिरंगा फहराने मत निकलना. पन्नू ने धमकी में कहा है कि 15 अगस्त को सीएम झंडा न फहराएं और अपने घर पर ही रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा. बता दें कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से रिकॉर्ड की गई रेंडम फोन कॉल के जरिए धमकी दी जा रही है, हालांकि मुख्यमंत्री के पास सीधे कॉल नहीं आई है.

Also Read: मुंबई में रात 10 बजे तक दुकानों को खोलने की छूट से शॉप ऑनर को बड़ी राहत, बोले- बढ़ेगा कारोबार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola