Haryana Elections Results: रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस में सीएम पोस्ट को लेकर घमासान, ये नाम रेस में सबसे आगे

Haryana assembly Elections (2)
Haryana Elections Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना होगी. 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इधर रिजल्ट आने से पहले ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मची हुई है.
Haryana Elections Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से कुछ घंटों के बाद आ जाएंगे. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी. लेकिन एग्जिट पोल के अनुमान से कांग्रेस की उम्मीदें सातवें आसमान में हैं. पार्टी पूरी तरह से आश्वस्त है कि 10 साल के बाद सत्ता में उसकी वापसी हो रही है.
Haryana Elections Results: रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस सत्ता संभालने की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि सभी सर्वे रिपोर्ट में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. इधर एग्जिट पोल को देखते ही कांग्रेस में इतनी उत्साह बढ़ गई है कि अभी से मुख्यमंत्री किसे बनाना है? कौन हो सकता है अगला मुख्यमंत्री. इसको लेकर पार्टी के अंदर मंथन का दौर जारी है. सीएम पद के लिए अलग-अलग नेता ताल ठोकने में लग गए हैं. सीएम पद की रेस में पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और उदय भान के नाम सबसे आगे चल रहे हैं.
नतीजों से एक दिन पहले हुड्डा ने फिर कहा, न मैं ‘टायर्ड’ हूं न ‘रिटायर्ड’
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फिर कहा कि वह न तो ‘टायर्ड’ (थके) हैं और न ही ‘रिटायर्ड’ (सेवानिवृत्त) हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री पद की उनकी दावेदारी से जुड़े सवाल पर यह टिप्पणी की. हुड्डा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान के फैसले को पार्टी के सभी नेता मानेंगे. मुख्यमंत्री से जुड़े सवाल पर 77 वर्षीय हुड्डा ने कहा, मुख्यमंत्री को लेकर कोई सवाल नहीं है. विधायकों के मत जाने जाएंगे और आलाकमान फैसला करेगा. जिसके नाम पर भी फैसला होगा, सब मानेंगे. उन्होंने फिर दोहराया कि वह न तो ‘टायर्ड’ हैं और न ही ‘रिटायर्ड’ हैं.
Also Read: Exit Poll Haryana: एग्जिट पोल का दावा, हरियाणा में कांग्रेस की क्लीन स्वीप, बीजेपी सत्ता से बाहर
कुमारी शैलजा का नाम रेस में सबसे आगे
हरियाणा में चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि इसका फैसला ‘हाईकमान’ करेगा. शैलजा ने कहा, मैं कुछ नहीं कह सकती, न ही कोई और कुछ कह सकता है. यह हाईकमान की घोषणा के बाद पता चलेगा. हाईकमान का फैसला सभी को स्वीकार होगा. कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, 10 साल के बीजेपी के शासन से लोग नाराज हैं और राहुल गांधी की यात्रा से पूरे प्रदेश में एक माहौल बना और यही माहौल हरियाणा में है कि सभी वर्ग कांग्रेस पर विश्वास कर रहा है. लोगों को कांग्रेस से उम्मीदें हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस की सरकार हरियाणा में प्रचंड बहुमत से बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










