Live Updates

Republic Day Live Updates: जोश और उत्साह के साथ रिपब्लिक डे परेड का समापन, दुनिया के देखी भारत की ताकत

Updated:
विज्ञापन

Republic Day LIVE Updates 2022: पूरा देश आज 73वें गणतंत्र दिवस की खुशी में झूम रहा है. हर ओर इसकी धूम दिखाई दे रही है. आज इस खास मौके पर राजपथ में विभिन्न राज्यों की झाकियां निकलती है. शानदार और आकर्षक परेड होती है. prabhatkhabar.com से जुड़कर आप भी उस ऐतिहासिक पल का गवाह बन सकते हैं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापण

रिपब्लिक डे के मौके पर राजपथ पर दुनिया को भारत ने अपना दम दिखलाया. जोश और उत्साह के साथ जिस परेड का आगाज हुआ था उसका समापण भी उसी अंदाज में हुआ. परंपरा के अनुसार कार्यक्रम खत्म होने के बाद राष्ट्रपति अब अपने निवास स्थान को लौट रहे हैं.

दुनिया ने देखा भारत का दम

अमृत महोत्सव में भारतीय वायुसेना ने दिखाया दम, फ्लाई पास्ट में पहली बार दिखा अद्भुत नजारा. 75 की आकृति में उड़े 17 जैगुआर विमान. परेड में फ्लाई पास्ट करते एयरफोर्स के 75 विमान ने गजब के करतब दिखाए. राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान और हेलीकॉप्टर ने करतब दिखाए.

परेड के बाद हवाई करतब 

राजपथ पर संस्कृति और नारी शक्ति की झलक के बाद अब हवाई करतब के जरिए भारत की ताकत दुनिया ने देखी. राफेल विमान, अपाचे हेलिकॉप्टर के साथ-साथ 17 जैगुआर विमान 75 के आकार में आकाश में नजर आये.

परेड में पंजाब की झांकी

परेड में पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है. इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव दिखाई दे रहे हैं. इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है.

परेड में हरियाणा की झांकी, ओलंपिक की दिखी झलक

गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा राज्य की ओर से भी झांकी प्रस्तुत की गई. हरियाणा की झांकी में ओलंपिक की झलक दिखाई दी. हरियाणा की झांकी की थीम नंबर 1 इन स्पोर्ट्स रखी गई थी. बता दें, ओलंपिक 2020 में भारत ने 7 पदक जीते थे, इनमें से चार हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola