Live Updates

Gandhi Jayanti 2020, Wishes, Thoughts, Quotes, Messages : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर यहां से भेजें सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

Happy Gandhi Jayanti 2020, Wishes, Messages, Quotes, Thoughts, Facebook and Whatsapp status, Images : हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का जन्मदिन मनाया जाना हैं. भारतीय इतिहास में इनका नाम सबसे प्रेरणादायक महापुरूषों में शुमार है. इन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिलाने के लिए निस्वार्थ भाव से योगदान दिया था. यही नहीं गांधी जी (Gandhi Ji) एक महान नेता के साथ समाज सुधारक भी थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन निडर होकर लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया. यही कारण है कि अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने वाले महात्मा गांधी जी (Mahatma Gandhi Ji) को हम ‘राष्ट्र का पिता’ (Father Of Nation) भी कहते हैं. आइये आज गांधी जयन्ती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर सभी देशवासियों को भेजें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं..

विज्ञापन

गांधी जी पर कुछ कविताएं

Gandhi Jayanti Ki Kavita : काश, तुम फिर आते !

Gandhi Jayanti 2020, Wishes, Thoughts, Quotes, Messages : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर यहां से भेजें सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

बापू, तुम चुप क्यों हो !

तुम्हारी नज़रों के सामने ही

गीता पर हाथ रखकर

झूठ बोलने का

लोग संकल्प लेते हैं.

गांधीवादी आदर्शों की

रोज हत्या होती है

शोषण और अत्याचार

सर्वत्र व्याप्त है

सत्य/अहिंसा/मानवता का

अस्तित्व समाप्त हो गया है.

तुम्हारे चित्र सिक्कों पर ढालकर,

डाक टिकटों पर छापकर

सरकारी कार्यालयों में टांगकर

या पार्कों/चौराहे में

मूर्ति स्थापित कर तुम्हें

सम्मान का रिश्वत दिया गया

जिसकी लालसा तुम्हें नहीं रही.

मानवता की आजादी के लिए,

भ्रष्टाचार के चंगुल से

समाज को मुक्ति दिलाने के लिए,

काश, तुम फिर आते !

काश, कोई गांधी बन पाता !!

(विनोद प्रसाद)

Gandhi Jayanti Ki Kavita : बापू…

गोरों के दमन से जब व्याकुल हुआ भारत

तब वो आन्दोलन की ‘आत्मा’ हो गए

खून-खराबे से चीख उठी जब

तब वो अहिंसा रूपी ‘परमात्मा’ हो गये

गांधीवाद के नैतिक विचार से

वो, राष्ट्रपिता ‘विश्वात्मा’ हो गये

नस्ल-भेद के खिलाफ लड़ाई लड़

बापू, अफ्रीका की ‘अंतरात्मा’ हो गये

भले ही मारी गयी गोली गांधी को

फिर भी मोहनदास ‘महात्मा’ हो गये

(श्रेयांश शिवम)

Gandhi Jayanti Ki Kavita : आ जाओ

Gandhi Jayanti 2020, Wishes, Thoughts, Quotes, Messages : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर यहां से भेजें सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

देश बना, चंपारण है

समस्याओं का, अभ्यारण है

व्यथित मन, कह रहा है

आ जाओ कभी

किसी रोज बापू

जनउद्धार की बातें

करते रहते लोग कई

दिखता नहीं दूर तक

इसका संयोग कभी

जनप्रतिनिधि पाले हैं

आत्ममुग्धता के रोग बापू

आ जाओ कभी, किसी रोज बापू

झूठे सपनों के विक्रेता

आजकल के जननेता

जनता बनी बेचारी

हर बार झांसा मिलता

झूठे आश्वासन के झुनझुना

बजने लगे रोज बापू

आ जाओ कभी

किसी रोज बापू

ताजा हाल…

Gandhi Jayanti 2020, Wishes, Thoughts, Quotes, Messages : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर यहां से भेजें सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

सुना रही हूं बापू तुम्हें

देश का ताजा हाल.

सुकून से दो जून रोटी

मयस्सर नहीं बहरहाल.

पढ़े-लिखे देश के युवा

सड़कों पर बेकार घूमें.

डिग्रियां झोले में भर

अपने लायक काम ढूंढे.

बेरोजगारी इतनी बढ़ी

आजादी के बाद

रोजगार के सपने आये

अब सिर्फ खयालों में.

नौकरी की तलाश में

उम्र यूं निकल जाती है.

युवाओं के हिस्से में

सिर्फ मायूसी आती है.

रिश्वत की चाबी बिन

काम नहीं अब होता है.

जुगाड़ी के कदमों में

जन्नत बिछा होता है.

सत्यपथ के राही पर

व्यंग जमाना कसता है.

बनने चला देखो गांधी

यह तो पागल लगता है.

अहिंसा की बातें बापू

किसी को रास न आती.

भैंस उसी का होता बापू

हाथ में जिसके लाठी.

माटी करे पुकार

Gandhi Jayanti 2020, Wishes, Thoughts, Quotes, Messages : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर यहां से भेजें सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

देश की माटी करे पुकार

बापू एक बार आ जाओ.

सत्य अहिंसा का सबक

दुनिया को सीखा जाओ.

इंसानों की कीमत नहीं

दौलत का जयकारा है.

सत्य पथ का राही आज

समझा जाता नाकारा है.

मिट रहे जो मानव मूल्य

पुनर्स्थापित कर जाओ.

हर कदम खड़ा दिखता

मुंह फाड़े दानव भ्रष्टाचार.

दर-दर की ठोकरें खाता

सच्चा है विवश लाचार .

कर्म से बड़ा न कोई पूजा

लोगों को समझा जाओ.

तुम्हारे नाम की लूट मची

पर सबने तुम्हें भुनाया है

बापू तुम्हारे आदर्शों को

दिल से किसने अपनाया है?

वक्त का है तकाजा बापू

फिर एकबार आ जाओ

देश की माटी करे पुकार

बापू एकबार आ जाओ.

महात्मा गांधी जी के कुछ प्रेरणादायक विचार

Gandhi Jayanti 2020, Wishes, Thoughts, Quotes, Messages : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर यहां से भेजें सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है,

वह जो सोचता है वही बन जाता है.

खुद वो बदलाव बनिए

जो आप दुनिया में

देखना चाहते हैं.

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है,

खुद को दूसरों की सेवा में खो दो.

आंख के बदले में आंख

पूरे विश्व को अंधा बना देगी.

शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है,

यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है.

मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ

मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा.

एक विनम्र तरीके से,

आप दुनिया को हिला सकते हैं.

आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए.

मानवता सागर के समान है;

यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं,

तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता

पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे,

फिर वो आप पर हँसेंगे,

फिर वो आप से लड़ेंगे,

और तब आप जीत जायेंगे.

क्रोध और असहिष्णुता

सही समझ के दुश्मन हैं.

पूंजी अपने-आप में बुरी नहीं है,

उसके गलत उपयोग में ही बुराई है.

किसी ना किसी रूप में पूंजी की आवश्यकता हमेशा रहेगी.

कोई त्रुटी तर्क-वितर्क करने से

सत्य नहीं बन सकती और

ना ही कोई सत्य इसलिए त्रुटी नहीं बन सकता है

क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा.

विश्व के सभी धर्म,

भले ही और चीजों में अंतर रखते हों,

लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि

दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है.

सत्य एक विशाल वृक्ष है,

उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है,

त्यों-त्यों उसमे अनेक फल आते हुए नजर आते है,

उनका अंत ही नहीं होता.

अपनी गलती को स्वीकारना

झाड़ू लगाने के सामान है

जो धरातल की सतह को

चमकदार और साफ़ कर देती है.

कुरीति के अधीन होना कायरता है,

उसका विरोध करना पुरुषार्थ है.

हंसी मन की गांठें

बड़ी आसानी से खोल देती है.

Gandhi Jayanti Wishes 2020 : दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है…

विश्व के सभी धर्म,

भले ही और चीजों में अंतर रखते हों,

लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि

दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है.

गांधी जयंती कि शुभकामनाएं.

Rashifal, Panchang : जानें मेष से मीन तक के लिए क्या कहता है आज का राशिफल, तुला, वृश्चिक को है सतर्क रहने की जरूरत, वृष, मिथुन समेत इनके लिए दिन अच्छा

गांधी जयंती की बहुत शुभकामनाएं : आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास..

Gandhi Jayanti 2020, Wishes, Thoughts, Quotes, Messages : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस पर यहां से भेजें सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास

और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास.

गांधी जयंती कि शुभकामनाएं.

Gandhi Jayanti Wishes : गांधी का जीवन ही उनका संदेश था…

गांधी का जीवन ही उनका संदेश था,

आप सभी को गांधी जयंती की बहुत शुभकामनाएं.

गांधी जयंती कि शुभकामनाएं

मेरे मुन्ने 2 अक्टूबर के शुभ दिन ही तू जन्मा

मेरी यही दुआएं है कि उन जैसा ही तू बनना

और जो उन जैसा ना बन पाए तो फिर इतना करना

कम से कम उनके बतलाए रस्ते पर ही तू चलना

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola