Election Commissioner: ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू बने नए चुनाव आयुक्त, अधिसूचना जारी

Sukhbir Sandhu
Election Commissioner: ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नये चुनाव आयुक्त होंगे. चुनाव समिति की बैठक के बाद दोनों के नाम की घोषणा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में पूर्व नौकरशाहों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु के नामों को अंतिम रूप दिया गया. चयन समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति करेंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर दो नामों को मंजूरी दे दी है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसी के साथ ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्त बन गए है. इससे पहले चुनाव आयुक्त चुनने के लिए चयन समिति की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, इस समिति में सरकार के पास बहुमत है. एक श्री कुमार केरल से और एक श्री बी. संधू पंजाब को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली समिति ने दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए बैठक की थी.
अधीर रंजन चौधरी बोले, चयन के तरीके से मैं सहमत नहीं
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सरकार जो चाहेगी वही होगा. चौधरी ने का सरकार के पास चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली समिति में बहुमत है. इससे पहले, उन्होंने मुझे 212 नाम दिए थे. लेकिन नियुक्ति से 10 मिनट पहले उन्होंने मुझे फिर से सिर्फ छह नाम दिए. मुझे पता है कि सीजेआई वहां नहीं हैं, सरकार ने ऐसा कानून बनाया है कि सीजेआई हस्तक्षेप नहीं करते हैं और केंद्र सरकार एक अनुकूल नाम चुन सकती है. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह मनमाना है लेकिन जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है उसमें कुछ खामियां हैं.
कौन हैं चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
नये चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अफसर हैं. वे सहकारिता मंत्रालय में सचिव के पद से रिटायर हुए हैं. मालूम हो जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के दौरान ज्ञानेश कुमार गृह मंत्रालय में तैनात थे.
कौन हैं नये चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू
नये चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच के उत्तराखण्ड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. पिछले साल उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था, जिसके बाद उनके कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था. जनवरी 2024 में मुख्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ. संधू को जुलाई 2021 में राज्य के मुख्य सचिव बनाया गया था. संधू भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं.
इन 6 नामों पर हुई चर्चा
नये चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के चुनाव समिति ने 6 नामों पर चर्चा की. जिन 6 नामों पर चर्चा की गई, उसमें उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदीवीर पांडेय, सुखबीर सिंह, गंगाधर राहत के नाम शामिल थे.
पीएम मोदी के नेतृत्व में चयन समिति की बैठक हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने दो नामों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को बैठक की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अधीर रंजन चौधरी भी समिति की बैठक में मौजूद थे. चौधरी ने कहा कि भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को चुनाव आयुक्तों की चयन समिति का हिस्सा होना चाहिए था.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति करेंगी
चयन समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति करेंगी. एक बार नियुक्तियां अधिसूचित हो जाने के बाद नए कानून के तहत की जाने वाली ये पहली नियुक्तियां होंगी. इससे पहले, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने इन रिक्तियों को भरने के लिए बुधवार को छह उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की थी. कानून तीन-सदस्यीय चयन समिति को ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करने की शक्ति भी देता है जिसे चयन समिति ने ‘शॉर्टलिस्ट’ नहीं किया है.
अनूप चंद्र पांडे सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से पद हुए थे रिक्त
अनूप चंद्र पांडे की 14 फरवरी को सेवानिवृत्ति और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से दोनों रिक्तियां पैदा हुईं. गोयल का इस्तीफा नौ मार्च को अधिसूचित किया गया था. रिक्तियों के कारण निर्वाचन आयोग में अभी केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार हैं.
चयन की पहले क्या थी व्यवस्था
मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति पर नया कानून हाल में लागू होने से पहले, निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती थी और परंपरा के अनुसार, सबसे वरिष्ठ को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










