ePaper

गुजरात हाईकोर्ट ने दिया विजय रूपाणी सरकार को बड़ा झटका, 'लव जिहाद' में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक

Updated at : 19 Aug 2021 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
Vijay Rupani Death

Vijay Rupani Death

गुजरात हाई कोर्ट ने गुजरात में लागू गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम 2021 के कई धाराओं पर रोक लगा दिया है.

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात हाई कोर्ट ने राज्य की विजय रूपाणी सरकार को कथित लव जिहाद कानून पर बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने ‘गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम 2021’ के कई प्रावधानों पर रोक लगा दी है. इसमें से एक धारा के तहत एफआईआर दर्ज करने के प्रावधान पर भी रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि जब तक ये साबित नहीं हो जाता कि लड़की को लालच देकर फंसाया गया है, तब तक एफआईआर दर्ज न हो.

आज जमीयत उलेमा ए हिंद की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि अंतरजातीय विवाह में किसी भी शख्स पर तब तक एफआईआर दर्ज न की जाए, जब तक यह साबित न हो जाए कि किसी लड़की को लालच में फंसाकर धर्मांतरण कराया गया है. अपना फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि इस कानून की धाराओं 3, 4, 5 और 6 के संशोधनों पर रोक लगायी जाती है.

बता दें कि गुजरात की विजय रूपाणी सरकार एक अप्रैल को ‘गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम 2021’ विधानसभा में पारित करवाया. इस संशोधन को राज्य में 15 जून से लागू किया गया. इस संशोधन के बाद नियमों को कड़ा किया गया और कानून के धाराओं के तहत आरोपी को तीन से पांच साल की सजा का प्रावधान किया गया है.

Also Read: ‘हिंदू लड़का अगर हिंदू लड़की से झूठ बोले तो वह भी जिहाद’, असम के सीएम ‘लव जिहाद’ के खिलाफ लायेंगे सख्त कानून

कानून में संशोधन के बाद अगर कोई व्यक्ति किसी लड़की को झांसे में डालकर उससे शादी करता है और उसका धर्मांतरण कराता है तो उसे कैद के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है. अगर पीड़िता एससी या एसटी समुदाय की है तो सात साल की सजा का प्रावधान है.

पीटीआई भाषा की खबर के मुताबिक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने राज्य सरकार को 6 अगसत को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा था. उसी सयम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली सुनवाई की तिथि 19 अगस्त निर्धारित की थी.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola