Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी की 'महिला ब्रिगेड' ने भी किया कमाल, 14 सीटों पर खिलाया कमल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Dec 2022 6:36 AM
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में 139 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. लेकिन जीत सिर्फ 15 प्रत्याशियों को मिली. चुनाव जीतने वाली महिला उम्मीदवारों में बीजेपी की 14 और कांग्रेस की एक महिला उम्मीदवार हैं.
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. बीजेपी ने 182 सीटों में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की है. बात अगर महिला प्रत्याशियों की करें तो उसमें भी बीजेपी ने बाजी मारी है. इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 15 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. विजयी महिला प्रत्याशियों में से 14 बीजेपी की उम्मीदवार हैं. जबकि, कांग्रेस की ओर से एक महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की हैं.
139 महिला उम्मीदवारों ने लड़ा था चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों और बतौर निर्दलीय प्रत्याशी कुल 139 महिला उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. जिसमें से सिर्फ 15 महिलाओं ने चुनाव जीता. गौरतलब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार महिलाओं की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है. पिछली बार 13 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी.
किस पार्टी की कितनी महिला उम्मीदवार ने लड़ा था चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव में 139 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. उन उम्मीदवारों में प्रमुख रूप से बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बीएसपी के अलावा कई महिला प्रत्याशी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ा था. आम आदमी पार्टी ने पांच और बहुजन समाज पार्टी ने 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था. लेकिन दोनों दलों की किसी उम्मीदवार ने चुनाव में जीत दर्ज नहीं किया.
14 महिला उम्मीदवारों ने मारी बाजी: वहीं, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने कुल 18 महिलाओं को टिकट दिया था. वहीं, कांग्रेस ने 14 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. बीजेपी की ओर से 14 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस की ओर से एक महिला उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बीजेपी की महिला उम्मीदवारों ने जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व को दिया.
बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत: गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पार्टी ने 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस को इस बार चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ा. उसे महज 17 सीटों पर जीत मिली. जबकि आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










