कांग्रेस मुक्त चाहने वाले खुद हो गये 'मुक्त', SS सुक्खू बोले- जिसे आलाकमान चाहेगा वही बनेगा हिमाचल का CM

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Dec 2022 4:43 PM

विज्ञापन

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव में बहुमत हासिल कर कांग्रेस अब सरकार गठन की तैयारी कर रही है. लेकिन प्रदेश में किसके नेतृत्व में सरकार बनेगी इसको लेकर पार्टी में माथापच्ची जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता एसएस सुक्कू ने कहा है कि जिसे आलाकमान चाहेगा उसे ही सीएम बनाया जाएगा.

विज्ञापन

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव में मिली जीत को जहां कांग्रेस नई शुरुआत मान रही है, वहीं प्रदेश में किसके नेतृत्व में सरकार का गठन होगा यह बड़ा सवाल बनकर पार्टी के सामने खड़ा है. हालांकि पार्टी के कई नेता सीएम को लेकर फैसला आलाकमान पर छोड़ रहे हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस आलाकमान फैसला करें की हिमाचल प्रदेश में सीएम किसे बनाया जाएगा. वहीं, शिमला में कांग्रेस हिमाचल के अगले सीएम को लेकर मंथन कर रही है.

जिसे आलाकमान चाहेगा वही बनेगा सीएम- सुख्खू:  हिमाचल प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इस सवाल को लेकर कांग्रेस के अधिकांश नेता आलाकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता एसएस सुक्खू का कहना है कि प्रदेश का अगला सीएम वहीं बनेगा जिसे आलाकमान तय करेगा. उन्होंने कहा कि जिसे आलाकमान चाहेगा वहीं मुख्यमंत्री बनेगा.

विचारधारा सर्वोच्च, बाद में पद: कांग्रेस नेता एसएस सुक्खू ने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी से यही सवाल पूछा जाता था कि पार्टी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा वो पहले कहते थे कि यह सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि विचारधारा सर्वोच्च है और पद बाद में आता है. हमारे पास एक सीएम होगा. चुनाव लड़ने वालों को ही हाईकमान बनाएगा   सीएम.

कांग्रेस मुक्त बनाने वाले खुद हो गये ‘मुक्त’: एसएस सुक्खू ने कहा कि, कोई विचारधारा इतनी जल्दी खत्म नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पुनरुद्धार की शुरुआत हिमाचल से हुई है. देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस का मुख्य विपक्षी पार्टी और सत्तारूढ़ पार्टी के रूप में अस्तित्व में रहना महत्वपूर्ण है. उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाना चाहते थे, वे खुद ‘मुक्त’ हो रहे हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola