गुजरात में हीरा कारोबारी ने BJP किया ज्वाइन, 'आप' का समर्थन वाले कर्मचारियों को दी बर्खास्त करने की धमकी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर गुजरात के लोगों को कई तरह की छूट की पेशकश की है. भाजपा ने उनके चुनावी वादों को 'रेवड़ी' या मुफ्त का उपहार करार दिया है.
अहमदाबाद: गुजरात में अपने कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन करने और उसके लिए प्रचार करने से रोकने वाले हीरा कारोबारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. हीरा कारोबारी के इस कदम की आम आदमी पार्टी ने आलोचना करते हुए दावा किया कि भाजपा गुजरात के लोगों की निजी स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रही है. सूरत के हीरा कारोबारी दिलीप धापा को मंगलवार शाम पार्टी मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में भाजपा में शामिल किया गया. गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हीरा कारोबारी दिलीप धापा के शामिल होने की एक तस्वीर शेयर की है.
गुजरात भाजपा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि मैं सूरत के हीरा व्यवसायी दिलीप धापा का श्री कमलम में भाजपा में स्वागत करता हूं. उन्होंने अपने कारखाने के कर्मचारियों को रेवड़ी बांटने वाली पार्टी का प्रचार करने से रोक दिया था और यह भी चेतावनी दी थी कि ऐसा करने वाले को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा. उन्होंने स्वेच्छा से ऐसा किया.
बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर गुजरात के लोगों को कई तरह की छूट की पेशकश की है. भाजपा ने उनके चुनावी वादों को ‘रेवड़ी’ या मुफ्त का उपहार करार दिया है. आप के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी ने सीआर पाटिल पर एक ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा करने के लिए हमला किया, जो लोगों की निजी स्वतंत्रता अंकुश लगाना चाहता है.
Also Read: CBI रेड पर बोली आम आदमी पार्टी, सिसोदिया के घर से सीबीआई को मिलेंगे पेंसिल और कॉपी
इसुदान गढ़वी ने अपने एक ट्वीट के जरिए कहा हे कि लोकतंत्र में लोग उस पार्टी को चुनने के लिए स्वतंत्र हैं, जिसे वे वोट देना चाहते हैं. क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को सम्मानित करके गुजरात को गुंडाराज में बदलना चाहते हैं, जिसने लोगों के चुनने का अधिकार छीन लिया और कार्यकर्ताओं को उनकी नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी. उन्होंने दावा किया कि आपकी इतनी हीन मानसिकता कहां से आती है? एक तरफ आप लोगों को नौकरी नहीं दे सकते. अब आपके नेतृत्व में गुजराती अपनी नौकरी खो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




