मेटा को सरकार ने भेजा नोटिस-बच्चों के यौन शोषण वाले विज्ञापन इंस्टाग्राम से हटाएं

Updated:
विज्ञापन

मेटा को सरकार ने भेजा नोटिस

Meta : इंस्टाग्राम के पेड विज्ञापनों के जरिये बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले कंटेंट पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और मेटा कंपनी को अविलंब ऐसे कंटेंट हटाने के आदेश जारी किए हैं.

विज्ञापन

Meta : सरकार ने इंस्टाग्राम विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण वाली सामग्री पर मेटा को कड़ा नोटिस जारी किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से रविवार को दी. सरकार ने मेटा से यह कहा है कि वे बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को इंस्टाग्राम ऐड से हटाएं

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने इंस्टाग्राम को वह सारा कंटेंट हटाने का आदेश दिया जो बच्चों के यौन शोषण और शोषण तक पहुंच को आसान बनाते हैं. सूत्रों ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और गलत व्यवहार से जुड़े कंटेंट को लेकर मेटा को नोटिस शनिवार को भेजा गया है.

7 दिनों के अंदर मांगा गया है जवाब

मंत्रालय ने मेटा से सात दिनों के अंदर इस संबंध में जवाब मांगा है. जानकारी न देने पर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है.हाल ही में सरकार ने टेलीग्राम को भी नोटिस जारी किया था और उन्हें पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट की अवैध शेयरिंग रोकने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें : 15 दिन में जवाब दो! पायरेसी रोकने के लिए Telegram को सरकार का आदेश

मुंबई में बारिश का कहर, IMD का रेड अलर्ट; जलभराव से सड़क यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola