ePaper

Insurance: फूड डिलीवरी और कैब कर्मचारियों के लिए सरकार का तोहफा, बीमा और पेंशन योजना जल्द

Updated at : 18 Oct 2024 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
food delivery and cab workers

food delivery and cab workers

Insurance: सरकार जल्द ही फूड डिलीवरी और कैब सर्विस जैसे ऐप्स के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स को बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं देने की योजना बना रही है.

विज्ञापन

Insurance: सरकार जल्द ही फूड डिलीवरी और कैब सर्विस जैसे ऐप्स के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स को बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं देने की योजना बना रही है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि कोड लागू होने से पहले ऐसे कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा सकता.

गिग वर्कर्स कौन होते हैं? (insurance and pension)

गिग वर्कर्स वे होते हैं जो अस्थायी नौकरियां करते हैं, जैसे स्वतंत्र कॉन्ट्रेक्टर या फ्रीलांसर के रूप में. ये लोग आमतौर पर प्रोजेक्ट आधारित काम करते हैं और अपने काम का समय खुद तय करने की सुविधा रखते हैं. NITI आयोग के अनुसार, भारत में लगभग 65 लाख गिग वर्कर्स हैं, लेकिन यह आंकड़ा दो करोड़ से भी अधिक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: दुश्मनी के बावजूद इन वस्तुओं के लिए पाकिस्तान पर निर्भर! है भारत, एक का हर घर में होता इस्तेमाल

इस बीमा और पेंशन से किसे होगा फायदा? (Benefit from insurance and pension)

इस फैसले को श्रम कानून में प्रावधानों की ‘सॉफ्ट लॉन्चिंग’ कहा जा रहा है, क्योंकि सभी राज्य अभी लेबर कोड लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं. मंत्री मांडविया ने कहा कि हम गिग वर्कर्स को उनके अधिकारों से दूर नहीं रख सकते और अगले साल फरवरी में बजट से पहले सोशल सिक्योरिटी फ्रेमवर्क लागू करने की कोशिश करेंगे. कुछ राज्यों ने पहले ही गिग वर्कर्स के लिए कानून बनाए हैं, और मंत्रालय उन पर विचार कर रहा है. इस योजना का सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन वर्कर्स की सोशल सिक्योरिटी के लिए योगदान कहां  से आएगा, क्योंकि उनके और नौकरी देने वालों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं होता.

इसे भी पढ़ें: जयपुर में RSS कार्यक्रम पर चाकू-डंडों से हमला, 7-8 लोग घायल

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola