'आरोप बेतुका और झूठा…' बोले गौरव गोगोई- सीएम सरमा की पीसी सी-ग्रेड फिल्म से भी खराब

सीएम सरमा के आरोप पर गौरव गोगोई का पलटवार
Himanta Vs Gogoi: असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उनके पाकिस्तानी कनेक्शन संबंधी आरोपों को ‘बेहद बेतुका और झूठा’ बता कर खारिज कर दिया है. सीएएम सरमा ने आरोप लगाया था कि गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ और एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच गहरे संबंध हैं.
Himanta Vs Gogoi: असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. गोगोई ने सीएम सरमा के आरोपों को बेहद बेतुका और पूरी तरह झूठ करार दिया है. गोगोई ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस तथ्यों पर आधारित नहीं थी, यह पीसी ‘सी-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर’ और ‘सुपर फ्लॉप’ थी. गोगोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा “मुझे दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर तरस आता है जिन्हें सदी की सबसे फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी. यह ‘सी-ग्रेड सिनेमा’ से भी बदतर थी. तथाकथित चतुर मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए गए ये आरोप पूरी तरह से बेतुके और झूठे हैं.”
सीएम सरमा ने अपनी फ्लॉप फिल्म लोगों के सामने लाने की कोशिश की- गोगोई
असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई ने कहा “आज ढाई घंटे खर्च करके मुख्यमंत्री ने अपनी फ्लॉप फिल्म लोगों के सामने लाने की कोशिश की है. इन ढाई घंटे में वह कमरे में मौजूद पत्रकारों को समझाने में नाकाम रहे. दिल्ली से आए पत्रकारों को लगा था कि उन्हें कुछ मिलेगा, अगर आप उनके सवाल सुनेंगे, तो आपको लगेगा कि वे भी संतुष्ट नहीं हैं.” गोगोई ने कहा कि यह बात सीएम सरमा 10 सितंबर को कहना चाहते थे, लेकिन बाद में 6 महीने तक सोए रहे. अगर यह जरूरी था, तो पिछले 6 महीनों से वह क्या कर रहे थे?
परिवर्तन यात्रा से घबरा गई है असर सरकार- गोगोई
गौरव गोगोई ने कहा मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि अब चुनाव नज़दीक हैं और हम उनकी 12,000 बीघा जमीन का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से कब्जा की गई 12,000 बीघा जमीन का हम पर्दाफाश करने में सफल रहे है. लोग भी बाहर आ रहे हैं. गोगोई ने सरमा पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि असम सरकार ने पिछले 6 महीनों में कुछ नहीं किया क्योंकि उन्हें केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी. वह सरकार और पत्रकारों को समझाने में नाकाम रहे. यह एक सुपर फ्लॉप था.”
हिमंता बिस्वा सरमा ने क्या लगाया है आरोप?
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ और एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच गहरे संबंध हैं. सरमा ने खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी गुप्त रूप से पड़ोसी देश को देने का भी आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि गोगोई ने साल 2013 में पाकिस्तान की अत्यंत गोपनीय यात्रा की थी और माना जाता है कि उन्होंने वहां किसी प्रकार का प्रशिक्षण लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




