G-20: कनाडा के पीएम के विमान में आई तकनीकी खराबी, भारत में ही रुका कनाडाई प्रतिनिधिमंडल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Sep 2023 10:07 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @narendramodi** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi with Canadian Prime Minister Justin Trudeau during a meeting on the sidelines of the G20 Summit, in New Delhi, Sunday, Sept. 10, 2023. (PTI Photo)(PTI09_10_2023_000239B)

G-20 Summit: कनाडा के पीएम के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण कनाडाई पीएम ट्रूडो और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल को कनाडा नहीं जा सके. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो आज भारत में ही रुक सकते हैं. कनाडाई पीएम ने भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था.

विज्ञापन

G-20 Summit: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गई है. जिसके कारण वो आज अपने देश नहीं जा पाएंगे. दरअसल, विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उड़ान स्थगित कर दी गई. हवाई अड्डे के अधिकारी ने एएनआई को बताया कि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा जब तक कि जमीन पर इंजीनियरिंग टीम समस्या को ठीक नहीं कर लेती. गौरतलब है कि उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद अपने देश लौटने के लिए उड़ाया था लेकिन तकनीकी खराबी आ जाने के कारण विमान को वापस लौटा लिया गया. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण पीएम और पूरे प्रतिनिधिमंडल को तब तक इंतजार करना पड़ा जब तक इंजीनियरिंग टीम ने उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नहीं दे दी.

आज रवाना होने वाले थे कनाडा
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि कनाडा के पीएम के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आ गई. बता दें, कनाडाई पीएम ट्रूडो और उनके पूरे प्रतिनिधिमंडल ने भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दो दिवसीय यात्रा के बाद वापस कनाडा जाने के लिए तैयार थे, लेकिन एक तकनीकी खराबी के कारण उन्हें दिल्ली में ही रुकना पड़ा. बताया जा रहा है कि जस्टिन ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल आज रात दिल्ली में ही रुक सकते हैं. बता दें, दो दिनों चले जी 20 शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद आज ट्रूडो कनाडा रवाना होने वाले थे.

गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो के बीच आज यानी रविवार को द्विपक्षीय बातचीत हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर कनाडा के अपने समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की. हमने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की.

बैठक में पीएम मोदी ने ट्रुडो को कनाडा में बढ़ रहे खालिस्तानी समर्थकों की संख्या को लेकर भारत की चिंता से अवगत कराया. पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं. साथ ही राजनयिकों के खिलाफ भी हिंसा भड़का रहे हैं और वहां भारतीय समुदाय को धमकी दे रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ट्रूडो के साथ बातचीत में मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत-कनाडा संबंधों की प्रगति के लिए परस्पर सम्मान और विश्वास पर आधारित संबंध आवश्यक है. मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-कनाडा संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति सम्मान और दोनों देशों की जनता के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं.

Also Read: कोणार्क चक्र से नालंदा तक… जी20 शिखर सम्मेलन में दिखी भारत की भव्य विरासत, खूब हो रही चर्चा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola