Free Corona Vaccine : दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ़्त में दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, सीएम केजरीवाल ने की ये घोषणा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Apr 2021 1:02 PM
Free Corona Vaccine in Delhi : दिल्ली सरकार 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराएगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की है. उन्होंने कहा कि वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है. दिल्ली सरकार 1.34 करोड़ कोरोना वैक्सीन खरीदेगी.
-
दिल्ली सरकार 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन मुफ्त
-
दिल्ली सरकार 1.34 करोड़ कोरोना वैक्सीन खरीदेगी
-
कोरोना वैक्सीन की अलग-अलग कीमत नहीं होनी चाहिए
Free Corona Vaccine in Delhi : दिल्ली सरकार 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराएगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की है. उन्होंने कहा कि वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है. दिल्ली सरकार 1.34 करोड़ कोरोना वैक्सीन खरीदेगी.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की अलग-अलग कीमत नहीं होनी चाहिए. यह लाभ कमाने का वक्त नहीं है. हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ़्त में वैक्सीन दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है. वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे. इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए.
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि इस महामारी में हमने देखा है कि 18 साल से कम उम्र के जवान और बच्चे भी बहुत संक्रमित हो रहे हैं, अब उनके लिए भी सोचने का वक्त आ चुका है. ये वैक्सीन उनको भी लगाई जा सकती हैं और यदि नहीं लगाई जा सकती तो मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द दूसरी वैक्सीन भी ईजाद होंगी. दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ़्त में दी जाएगी कोरोना वैक्सीन तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें।
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










