Anantnag Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को घेरकर मार गिराया

Updated:
विज्ञापन
Anantnag Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को घेरकर मार गिराया

Anantnag Encounter: कश्‍मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को घेरकर मार गिराया.

विज्ञापन

Anantnag Encounter : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार सुबह खोज अभियान शुरू किया. आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के दियालगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

9 मार्च को भी हुई थी मुठभेड़

इससे पहले 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकी मार गिराये गये थे. रेबेने ख्वाजापोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ हुई थी. सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola