Assembly Elections 2021 : असम-बंगाल समेत 5 राज्यों के 475 सीटों के चुनाव संपन्न, वोटरों में दिखा उत्साह, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग
Assembly Elections 2021LIVE: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पांच चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में आज यानी 6 अप्रैल को मतदान हो रहा है. केरल (Kerala), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और पुडुचेरी (Puducherry) में आज एक चरण में मतदान हो जाएगा तो वहीं असम (Assam) में तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं इन पांच चुनावी राज्यों में पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है जहां पांच चरण में मतदान हो रहा है और आज यहां तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है. इन सभी चुनावी राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है. चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ….
पांच राज्यों में शाम 5:34 बजे हुई इतनी वोटिंग
विभिन्न राज्यों में मंगलवार को हुए विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94 प्रतिशत, केरल में 69.95 प्रतिशत, पुदुचेरी में 77.90 प्रतिशत, तमिलनाडु 63.47 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ है.
केरल : शाम साढ़े चार बजे तक करीब 66% वोटिंग
केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कराए मतदान के दौरान शाम साढ़े चार बजे तक करीब 66 प्रतिशत वोटिंग की खबर मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, कुछ तकनीकी गड़बड़ियों एवं फर्जी मतदान की छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की सूचना है.
तमिलनाडु में शाम 5 बजे तक 57.95 फीसद मतदान
मीडिया रिपोर्ट में चुनाव आयोग के मुताबिक बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में आज शाम पांच बजे तक 57.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं, आयोग के अनुसार, तमिलनाडु में शाम 4 बजे तक 54.10 फीसदी मतदान हुआ है.
DMK नेता उधयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच AIADMK के बाबू मुरुगेशन ने वोट डालने के दौरान पार्टी के लोगो का शर्ट पहनने के लिए डीएमके नेता उधयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
केरल विधानसभा चुनाव : अभिनेता मामूट्टी ने एर्नाकुलम में मतदान किया
केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है. अभिनेता मामूट्टी ने भी एर्नाकुलम में अपने मत का प्रयोग करते हुए वोटिंग किया.
केरल चुनाव: अभिनेता सुरेश गोपी ने किया मतदान
केरल में विधानसभा चुनाव के लिए आज 6 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग कराया जा रहा है़ अभिनेता और त्रिशूर से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश गोपी ने तिरुवनंतपुरम में मतदान किया. बता दें कि केरल की वर्तमान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी से सिर्फ एक ही विधायक है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए