बीजेपी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बिहार के पांच नेता शामिल, राधामोहन सिंह बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Updated at : 26 Sep 2020 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बिहार के पांच नेता शामिल, राधामोहन सिंह बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की. भाजपा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों में बिहार के पांच लोगों को शामिल किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की. भाजपा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों में बिहार के पांच लोगों को शामिल किया है.

जानकारी के मुताबिक, बिहार के पूर्वी चंपारण से सांसद सह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा बिहार के चार लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है.

केंद्रीय पदाधिकारियों में बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख, सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. साथ ही गुरुप्रकाश को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है.

मालूम हो कि बीजेपी ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), तीन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष के अलावा एक केंद्रीय कार्यालय सचिव, एक राष्ट्रीय आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है.

इसके अलावा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी बनाये गये हैं. वहीं, 23 लोगों को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. भाजपा मुख्यालय के प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन