राफेल पर 'नींबू-मिर्च' लटकाने वाले बयान से बढ़ी अजय राय की मुश्किलें, एफआईआर दर्ज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 May 2025 6:33 PM
FIR Against Ajay Rai
FIR Against Ajay Rai: खिलौने वाले विमान पर नींबू मिर्ची लटकाकर राफेल फाइटर जेट को लेकर बयानबाजी करना यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राज की मुश्किलें बढ़ा रहा है. वाराणसी पुलिस ने उलपर के थाने में एफआईआर दर्ज किया है. अजय राज पर राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है.
FIR Against Ajay Rai: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर वाराणसी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. राफेल विमान पर उनके नींबू मिर्च लटकाने वाले बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है. बयानबाजी के कारण उन पर चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. अजय राज पर राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने और बयान जारी कर अफवाह फैलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने क्या कहा?
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज होने पर चेतगंज के एसीपी गौरव कुमार ने कहा “कल थाना चेतगंज पर एक तहरीर मिली जिसमें हमारी सेना के लड़ाकू विमान राफेल का मखौल उड़ाने, उस पर नींबू मिर्च लटकाने और खिलौने की तरह प्रस्तुत करने जैसे आरोप लगाए गए हैं. तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.”
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज होने पर चेतगंज ACP गौरव कुमार ने कहा, "कल थाना चेतगंज पर एक तहरीर प्राप्त हुई जिसमें हमारी सेना के लड़ाकू विमान राफेल का मखौल उड़ाने, उस पर नींबू मिर्ची लटकाने और खिलौने की तरह प्रस्तुत करने जैसे आदि आरोप… pic.twitter.com/1QvKkDgvC5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
अजय राय ने दिया का नींबू-मिर्च लटकाने वाला बयान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक बीते दिनों ‘खिलौना विमान’ दिखाया, जिस पर राफेल लिखा हुआ था और उसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई थी. अजय राय ने कहा “देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और लोग इससे पीड़ित हैं. पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली गई… लेकिन, यह सरकार जो बहुत बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को कुचल देंगे – राफेल लेकर आए, लेकिन उनके हैंगर में मिर्च और नींबू लटके हुए हैं. वे आतंकवादियों, उनके समर्थकों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










