'भारत-पाकिस्तान लड़ाई के लिए हो रहे तैयार,' फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले पर कह दी बड़ी बात
Pahalgam Terrorist Attack Farooq Abdullah
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख (JKNC) फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकवादी हमले को सुरक्षा में भारी चूक और एंटीजेंस फेल्योर बताया. उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार हो रहे हैं. फारूक अब्दुल्ला ने आतंकवादी हमले की निंदा की और इसके लिए सुरक्षा चूक और जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने के पाकिस्तान के प्रयासों को जिम्मेदार ठहराया.
Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हम नहीं जानते कि कल क्या होगा. आज दो देश (भारत और पाकिस्तान) लड़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं. दुनिया में ये कोशिश की जा रही है कि ऐसा न हो. आतंकवादियों को और इसके पीछे जो लोग हैं, उन्हें पकड़ने के लिए समाधान निकाला जाए. दोनों देशों के बीच युद्ध को रोकने में दुनिया कितनी कामयाब होती है, ये जो ऊपर वाला ही बता पाएगा.
#WATCH | #PahalgamTerrroristAttack | Srinagar | JKNC chief Farooq Abdullah says, " We don't know what will happen tomorrow. Today, two countries are getting ready for a fight. Attempts are being done to ensure this doesn't happen and a solution can be found to catch them… pic.twitter.com/daGWvEsofa
— ANI (@ANI) May 1, 2025
अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार
अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की द्विराष्ट्र सिद्धांत पर भड़काऊ टिप्पणी की आलोचना की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के प्रति समर्थन व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सुरक्षा और खुफिया चूक का मामला था…उन्हें (पाकिस्तान को) यह पसंद नहीं आया होगा कि हम अपना जीवन बहुत अच्छे से जी रहे हैं…हमारे लोगों के बीच भी दुष्प्रचार फैलाया गया…इसलिए उन्होंने (पाकिस्तान को) यह ( पहलगाम हमला) किया…लेकिन उन्होंने इस तथ्य पर ध्यान नहीं दिया कि इसका भारत में मुसलमानों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है…पिछले 10 वर्षों से एक कहानी चल रही है, मुसलमानों को पूरी तरह से खत्म करने की, हमारी मस्जिदों को जलाने की…हम पहले से ही इससे निपट रहे हैं. अब, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने दो-राष्ट्र सिद्धांत के बारे में बोलकर उकसाया है…अगर युद्ध होता है, तो यह बातचीत की मेज पर आएगा, लेकिन बातचीत की मेज पर क्या होगा, यह केवल अल्लाह जानता है.”
अब्दुल्ला ने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया
इससे पहले मंगलवार को जेकेएनसी प्रमुख ने केंद्र सरकार को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को पहलगाम हमले के जवाब में जो भी आवश्यक कदम हो उठाने चाहिए.
पहलगाम आतंकवादी हमले में गई थी 26 लोगों की जान
गत 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर दूसरे राज्यों से आए पर्यटक थे. इस घटना ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि हमलावरों को ऐसी कड़ी सजा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










