INDIA का हो सकता है गाजा जैसा हाल, फारूक अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Dec 2023 4:24 PM
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है. दिनों दिन आतंकी घटनाओं में इजाफा हो रहा है. ऐसे में भारत को अपने पड़ोसियों से बातचीत की नई पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार हैं, अब हमें भी आगे बढ़ना चाहिए.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर नहीं बनाए तो उसका हश्र गाजा जैसा होगा. अपने बयान के दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने कहा था कि हम अपने दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं. अगर हम अपने पड़ोसियों के साथ मित्रवत रहेंगे तो दोनों प्रगति करेंगे. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत के अगर पड़ोसियों से अच्छे संबंध होंगे तो दोनों तरक्की करेंगे. लेकिन अगर पड़ोसियों से भारत के संबंध तल्ख होंगे तो विकास इससे प्रभावित होगा.
केंद्र सरकार पर कटाक्ष
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है और सारे मामलों की बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए. फारुख ने कहा कि कहां है बातचीत? उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और वे कह रहे हैं कि हम भारत के साथ बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या कारण है कि हम बात करने के लिए तैयार नहीं हैं ? यदि हम बातचीत के माध्यम से कोई समाधान नहीं ढूंढते हैं, तो हमारा हश्र गाजा और फिलिस्तीन जैसा ही होगा जिन पर इजरायल बमबारी कर रहा है.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फारुख ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है. दिनों दिन आतंकी घटनाओं में इजाफा हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश में जातिवाद के नाम पर अलगाव होने लगा है. ऐसे में भारत को अपने पड़ोसियों से बातचीत की नई पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वो बातचीत के लिए तैयार हैं, अब हमें भी आगे बढ़ना चाहिए.
#WATCH | National Conference MP Farooq Abdullah says, "Atal Bihari Vajpayee had said that we can change our friends but not our neighbours. If we remain friendly with our neighbours, both will progress. PM Modi also said that war is not an option now and the matters should be… pic.twitter.com/EcPx9B70jJ
— ANI (@ANI) December 26, 2023
बातचीत के लिए पाकिस्तान है तैयार- फारूक
एएनआई से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और वे कह रहे हैं कि हम भारत के साथ बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या कारण है कि हम बात करने के लिए तैयार नहीं हैं ? उन्होंने कहा कि हम बातचीत के माध्यम से समाधान को तलाशें. उन्होंने कहा कि नहीं तो हमारा हश्र भी गाजा की तरह होगा, जहां इजराइल ताबड़तोड़ हमले कर रहा है.
Also Read: ‘हमें अपनी विरासत पर गर्व है’, वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
हाल के दिनों में बढ़े हैं आतंकी हमले
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया था. जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गये थे. इस हमले में दो अन्य घायल भी हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. इसके अगले दिन अखनूर से भी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश थी. हालांकि जवानों की गोलीबारी में एक आतंकी ढेर हो गया था और बाकी तीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार चले गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










