Live Updates

Farmer Protest: ग्रामीण भारत बंद पर बोले राकेश टिकैत, किसान शुक्रवार को अपने खेतों में न जाएं

Updated:
विज्ञापन

Farmers Protest : किसानों और सुरक्षा कर्मियों के बीच जारी गतिरोध के मध्य तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति चंडीगढ़ में किसान नेताओं से एक फिर बात कर रही है. कृषि व किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेताओं से बैठक कर रहे हैं. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

किसान आंदोलन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, यात्रा से पहले कर लें चेक

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीसीपी ट्रैफिक नोएडा ने 16 फरवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. साथ ही ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 भी जारी किया गया है.

ग्रामीण भारत बंद पर बोले राकेश टिकैत, किसान शुक्रवार को अपने खेतों में न जाएं

किसानों का विरोध को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, हमने ‘ग्रामीण भारत बंद’ के बारे में बात की है कि किसान कल अपने खेतों में न जाएं. यह कल एक बड़ा संदेश देगा. इस आंदोलन की एक नई विचारधारा है, एक नई पद्धति है. हाईवे बंद नहीं होंगे, बैठकें जारी रहेंगी और हम वहीं निर्णय लेंगे. 17 फरवरी को सिसौली में होगी मासिक पंचायत. MSP पर हमारी मांग तो है लेकिन पंजाब और हरियाणा में जो घटनाएं हो रही हैं, उस पर रणनीति बनानी होगी- हमें ऐसी उम्मीद है. हमने कहा है कि इसके लिए भीड़ के रूप में इकट्ठा न हों. जहां तक बंद का सवाल है, हमने लोगों से स्वेच्छा से भाग लेने का आग्रह किया है.

तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान नेता कर रहे तीसरे दौर की वार्ता

कृषि व किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, किसान नेताओं के साथ तीसरे दौर की वार्ता कर रहे हैं.

तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुंचे किसान नेता

तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के लिए किसान नेता चंडीगढ़ पहुंच गए हैं. कुछ देर में वार्ता होगी.

तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति आज चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ करेगी बैठक

पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच जारी गतिरोध के मध्य तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति गुरुवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं से एक बार फिर वार्ता करेगी. इस बीच, पंजाब और हरियाणा सीमाओं पर शंभू और खनौरी में बृहस्पतिवार को किसानों और हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प की कोई खबर नहीं है. कृषि व किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर यहां शाम पांच बजे किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे.

किसानों को कहीं न कहीं से दिया जा रहा है सपोर्ट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि मामले पर मैं कमेंट नहीं करना चाहता हूं लेकिन यह स्पष्ट है कि उन्हें (किसानों को) कहीं न कहीं से सपोर्ट दिया जा रहा है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पहले ही कह दिया है कि वे किसानों के आंदोलन के समर्थन में हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola