Farmers Protest Live : सिंधु बॉर्डर पर किसानों का विरोध जारी, यूपी से भी किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना
farmers Protest Live update, Latest news , Farm Bill: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली आने की जिद में अड़े किसानों (Farmers Protest) को दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति तो मिल गयी है. लेकिन इसके बावजूद किसान सिंघु बॉर्डर (Pr0otest At Sindhu Border) पर जमे हुए हैं. किसानों का कहना है कि वो अपने बाकी किसान साथियों का इंतजार कर रहे हैं. जबकि इधर दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने किसानो के आंदोलन के लिए उनके खाने पीने और रहने का बंदोबस्त किया है. पर इसके बावजूद अब किसान निरंकारी मैदान में जाकर प्रदर्शन करने से मना कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो रामलीला मैदान (Ramleela maidan) या फिर जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर बैठना चाहते हैं . आज आठ बजे किसान नेताओं की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय कि जायेगी साथ ही यह फैसला भी होगा किसान सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन करेंगे या फिर निरंकारी समागम मैदान जायेंगे.
सरकार किसान संघों से बातचीत के लिए तैयार: केंद्रीय कृषि मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसान संघों के साथ बातचीत के लिए तैयार है ताकि उनके मुद्दों को हल किया जा सके. हमने उन्हें 3 दिसंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. मुझे उम्मीद है कि वे बैठक में आएंगे. मैं राजनीतिक दलों से किसानों के नाम पर राजनीति नहीं करने का आग्रह करता हूं.
गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने लगे किसान,पुलिस बल तैनात
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है इस बीच किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे हैं. यहां पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.
किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार
भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए, जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है. मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं. दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए