Farmers Protest: किसान की मौत के दावे पर भगवंत मान बोले- दोषी अफसरों पर होगी कार्रवाई, हमले में 12 पुलिसकर्मी भी घायल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Feb 2024 1:18 PM

विज्ञापन

Bhagwant Mann

Farmers Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, शुभकरण की मौत के लिए जो भी पुलिस कर्मी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Farmers Protest: एमएसपी पर कानून की गारंटी की मांग पर अड़े किसानों और सरकार के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. नाराज किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं. बुधवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जमकर हिंसा हुई. जिसमें किसान और पुलिस के अपने-अपने दावे हैं. किसानों का दावा है कि पुलिस कार्रवाई में एक प्रदर्शन की मौत हुई है. जबकि पुलिस ने दावा किया है कि किसानों ने धान की पराली में मिर्चें डालकर आग लगा दी और तलवार, भालों व गंडासों से पुलिस बल पर हमला कर दिया जिसमें 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर किसान की मौत के दावे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दोषी अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Farmers Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, शुभकरण की मौत के लिए जो भी पुलिस कर्मी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शुभकरण यहां प्रचार के लिए नहीं आए थे, वह अपनी उपज का सही दाम मांगने आए थे. पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है. केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, वे हमें राष्ट्रपति शासन की धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं. मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं, मैं और शुभकरणों को मरने नहीं दूंगा. मेरी पोस्ट मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती इसलिए धमकी देना बंद करें. हमें धमकी देने से पहले मणिपुर और नूंह के बारे में सोचें. बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए हरियाणा पुलिस अधिक जिम्मेदार है. हम उन्हें कोई परेशानी नहीं दे रहे हैं. मैं केंद्र सरकार से फिर आग्रह करूंगा कि वे अपने अहंकार को एक तरफ रखें और ध्यान केंद्रित करें किसानों की मांगें.

गुरुवार को प्रदर्शनकारी की मौत को लेकर सड़क जाम करेंगे किसान

भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा, आज हमें दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली कि खनौरी सीमा पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई और उसकी मौत हो गई. इसलिए हमने पुतला जलाने की योजना को स्थगित करने का फैसला किया है और इसके बजाय गुरुवार को दोपहर 12 बजे से हर जिले में दो घंटे के लिए सड़कों को अवरुद्ध करने का विकल्प चुना है. हम अगली कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए कोर कमेटी के साथ बैठक बुलाएंगे.

पुलिस का दावा किसानों ने पराली में आग लगाई, हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली कूच’ कर रहे किसानों ने बुधवार को हरियाणा के दातासिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर धान की पराली में मिर्चें डालकर आग लगा दी और तलवार, भालों व गंडासों से पुलिस बल पर हमला कर दिया जिसमें 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने धान की पराली में मिर्ची डालकर आग लगा दी और पुलिस जवानों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि पराली के साथ जलती मिर्चों के तीखे धुएं तथा तीखी गंध से सुरक्षाबलों को काफी परेशानी हुई. उन्होंने बताया कि कुछ आंदोलनकारियों ने तलवार, भालों व गंडासों से पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कुमार ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है.

राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खनौरी बॉर्डर पर गोलीबारी में एक किसान की मौत के दावे पर दुख जताया और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की फायरिंग में मौत की खबर हृदयविदारक है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. पिछली बार 700 से अधिक किसानों का बलिदान लेकर ही माना था मोदी का अहंकार, अब वो फिर से उनकी जान का दुश्मन बन गया है. उन्होंने दावा किया, मित्र मीडिया के पीछे छिपी भाजपा से एक दिन इतिहास ‘किसानों की हत्या’ का हिसाब जरूर मांगेगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola