Kisan Andolan LIVE Updates: किसान मजदूर संघ ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री तोमर ने किया दावा
Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates: नये कृषि कानूनों (Argriculture Laws) के खिलाफ किसानों का प्रदर्श�� (Farmer Protest) 29वें दिन भी जारी है. किसान कानून वापसी की मांग पर अड़े हैं. किसानों का कहना है कि वे बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार कोई ठोस प्रस्ताव लाए. इधर, राहुल गांधी समेत कांग्रेस (Congress) के नेता किसान आंदोलन समर्थन में आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
किसान मजदूर संघ ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री तोमर ने किया दावा
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बागपत के किसानों ने मुझे कृषि कानूनों के समर्थन में एक पत्र दिया है. उन्होंने मुझसे कहा है कि कृषि कानूनों में संशोधन करने के लिए सरकार को किसी के दबाव में नहीं झुकना चाहिए.
राष्ट्रपति से मिले राहुल गांधी, सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. गांधी ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति से कहा कि ये कृषि कानून किसान विरोधी हैं. देश देख रहा है कि किसान इन कानूनों के खिलाफ खड़े हुए हैं.
प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस नेता हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया है. ये सभी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के लिए मार्च निकाल रहे थे, जिसमें 2 करोड़ हस्ताक्षर थे, जिसमें उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है.
कांग्रेस के राष्ट्रपति भवन मार्च को पुलिस ने रोका
कांग्रेस के राष्ट्रपति भवन मार्च को पुलिस ने रोक दिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम किसानों की आवाज बुलंद करने जा रहे हैं. सरकार से असंतुष्ट लोगों को आतंकवादी की श्रेणी में रख दिया जाता है. सरकार आवाज दबाने का प्रयास कर रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए