ePaper

Fact Check: झंडा खरीदने पर ही मिलेगा राशन ? जानें वायरल मैसेज का क्या है सच

Updated at : 13 Aug 2022 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Fact Check: झंडा खरीदने पर ही मिलेगा राशन ? जानें वायरल मैसेज का क्या है सच

New Delhi: A large tricolor hoisted at a shop near Jama Masjid, ahead of upcoming Independence Day, in Old Delhi, Saturday, Aug. 13, 2022. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI08_13_2022_000207A)

झंडा नहीं खरीदने पर राशन नहीं मिलने का मैसेज जैसे ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी. टीम ने पाया कि वायरल मैसेज में जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फेक है और भ्रम फैलाने वाला है.

विज्ञापन

देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है. आजादी के 75 साल पुरे होने की खुशी में इस अभियान को केंद्र सरकार ने शुरू किया है. इधर हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के साथ ही कई तरह की भ्रम फैलाने वाली खबर भी सामने आने लगी है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

झंडा नहीं खरीदने पर राशन नहीं दिये जाने का मैसेज वायरल

सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 20 रुपये का झंडा नहीं खरीदने पर गरीबों को राशन नहीं दिया जाएगा. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर झंडा नहीं खरीदा तो सरकार के आदेश के अनुसार राशन दुकान से राशन नहीं दिया जाएगा.

Also Read: Explainer : क्या है हर घर तिरंगा अभियान? जानिए 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन में अंतर

क्या है वायरल मैसेज का सच

झंडा नहीं खरीदने पर राशन नहीं मिलने का मैसेज जैसे ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी. टीम ने पाया कि वायरल मैसेज में जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फेक है और भ्रम फैलाने वाला है. पीआईबी ने साफ किया कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई भी मैसेज जारी नहीं किया गया है. यह भी बताया गया कि सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में एक राशन डीलर को निलंबित कर दिया गया है.

वायरल मैसेज को बिना पड़ताल किये शेयर करने से बचें

सोशल मीडिया के दौर में अक्सरा लोग कोई भी मैसेज को बिना पढ़े दूसरों तक शेयर कर देते हैं. लेकिन हमेशा मैसेज या कोई भी ऐसी चीज दूसरों तक भेजने से पहले उस मैसेज की हर तरीके से पड़ताल कर लेनी चाहिए. गलत सुचना को दूसरों तक पहुंचाने से हमेशा बचना चाहिए. भ्रम फैलाने वाले मैसेज को हमेशा शेयर करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola