Manipur-Goa Exit Poll Results 2022: गोवा में Hang असेंबली, मणिपुर में भाजपा की सरकार
Manipur-Goa Exit Poll Results 2022: इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु असेंबली (Hang Assembly), तो मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है. गोवा में भाजपा को 14 से 18 सीटें मिलती दिख रही हैं, तो मणिपुर में यह आंकड़ा 33-43 है.
वोट प्रतिशत में कांग्रेस से काफी आगे है बीजेपी
मणिपुर में वोट प्रतिशत के मामले में बीजेपी को कांग्रेस से बहुत ज्यादा वोट मिलता दिख रहा है. बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिल रहे हैं, तो कांग्रेस को 18 फीसदी. एनपीपी को 8 फीसदी और एनपीएफ को 16 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. मणिपुर में अन्य दलों को 17 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
मणिपुर में कांग्रेस 8 सीटों पर सिमट जायेग
आज तक के एग्जिट पोल में कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी मणिपुर में 4 से 8 सीटों पर सिमट जायेगी. एनपीएफ और एनपीपी को भी इतनी ही सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया जा रहा है.अन्य को 2 से 7 सीटें मिल सकती हैं.
मणिपुर में फिर भाजपा सरकार, एग्जिट पोल में मिल रही 33-43 सीटें
मणिपुर में फिर बनेगी भाजपा की सरकार. आज तक के एग्जिट पोल में 33-43 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं. अगर ये अनुमान नतीजे में कन्वर्ट हुए, तो भाजपा की मणिपुर में फिर से सरकार बनेगी.
आम आदमी पार्टी की क्या है स्थिति
पंजाब में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने के करीब पहुंची आम आदमी पार्टी की स्थिति गोवा में बहुत अच्छी नहीं है. गोवा में आम आदमी पार्टी को 8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. हालांकि, अन्य दलों को 0 से 4 फीसदी सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है.
गोवा में ‘खेला’ करेंगी ममता बनर्जी!
गोवा के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ‘खेला’ कर सकती हैं. इस बार तृणमूल कांग्रेस ने एमजीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. तृणमूल और एमजीपी गठबंधन को 12 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है.
गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
गोवा में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनने के आसार दिख रहे हैं. एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस 15 से 20 सीटें जीत सकती हैं, जबकि भाजपा को सिर्फ 14 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए