Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में बीजेपी+ को 186 सीट देने वाला एग्जिट पोल कौन? देखें आंकड़े
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Nov 2024 6:59 PM
Maharashtra Exit Poll
Exit Poll Maharashtra: महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है.
Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं. ABP-MATRIZE, Poll Diary, CHANAKYA STRATEGIES और Poll of Polls ने जहां महायुति को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, तो इलेक्टोरल एज ने चौकाने वाले आंकड़े दिए हैं. जिसमें एमवीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है. इलेक्टोरल एज ने महायुति को 118, एमवीए को 150 और अन्य को 20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.
| Party | ABP -MATRIZE | Poll Diary | CHANAKYA STRATEGIES | Poll of Polls | PMARQ | Electoral Edge | SAS | Peoples Pulse |
| BJP+ | 150-170 | 122-186 | 152-160 | 141-172 | 137-157 | 118 | 127-135 | 175-195 |
| CONG+ | 110-130 | 69-121 | 130-138 | 103-129 | 126-146 | 150 | 147-155 | 85-112 |
| OTH | 08-10 | 12-29 | 06-08 | 08-16 | 2-8 | 20 | 10-13 | 07-12 |
एबीपी-मैट्रिज एग्जिट पोल
एबीपी-मैट्रिज एग्जिट पोल में भाजपा-महायुति को 150-170 सीटें, कांग्रेस-एमवीए को 110-130 सीटें और अन्य को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
CHANAKYA के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत
CHANAKYA ने जो सर्वे किए हैं, उसके अनुसार महाराष्ट्र में महायुति की सरकार फिर से बनती दिख रही है. महायुति को CHANAKYA ने कुल 152-160 सीटें दी है, तो एमवीए को कुल 130-138 सीटें मिलने की उम्मीद की है. बीजेपी को 90, शिवसेना 48, एनसीपी 22 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि कांग्रेस को 63, शिवसेना (UBT) 35 और NCP (शरद) गुट को 40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
4136 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
पिछले विधानसभा चुनाव (2019) की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस साल 4136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं. 150 से ज्यादा सीट पर बागी उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें महायुति और MVA के उम्मीदवार अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.
महायुति में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव
सत्तारूढ़ महायुति में शामिल बीजेपी 149 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है.
MVA में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव
MVA में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (UBT) 95 पर और NCP (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं. बसपा ने 237 और AIMIM ने 17 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










