Exit Poll Maharashtra : महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? जानें 2019 में कितने सही साबित हुए थे एग्जिट पोल
Exit Poll Maharashtra 2024
Exit Poll Maharashtra : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इसके बाद एग्जिट पोल आएंगे. जानें साल 2019 में यह कितने सही साबित हुए थे.
Exit Poll Maharashtra : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है. मतदान शाम 6 बजे तक होगा. इसके कुछ देर के बाद एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे. इससे यह संभावना नजर आएगी कि प्रदेश में किस गठबंधन की सरकार बन सकती है. इससे पहले आइए जानते हैं कि साल 2019 में हुए चुनाव का एग्जिट पोल कितना सही रहा था. 2019 में, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करने में एग्जिट पोल काफी हद तक सही साबित हुए थे.
महाराष्ट्र में 2019 के एग्जिट पोल में क्या कहा गया था?
2019 में, एबीपी न्यूज एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को राज्य की 288 सीटों में से 210 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 63 सीटें दी गई थीं. इंडिया टुडे के अनुसार, 6 एग्जिट पोल के आधार पर ‘पोल ऑफ पोल्स’ के नतीजों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 213 जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 61 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी.
चुनाव परिणाम क्या रहे थे महाराष्ट्र के?
चुनाव के अंतिम नतीजों में बीजेपी को 105 सीटें मिलीं. इससे वह राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन गई. शिवसेना को 56 सीटें मिलीं, जिससे तत्कालीन एनडीए की कुल सीटें 161 हो गईं. यह बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा थीं. कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिलीं, यानी कुल 98 सीटें.
Read Also : Maharashtra Election Voting : कई दिग्गजों ने डाला वोट, मतदान सुस्त
इस बार का महाराष्ट्र चुनाव है काफी अलग
महाराष्ट्र में इस बार का चुनाव काफी अलग है. उस समय शिवसेना और एनसीपी एक साथ थे. शिवसेना ने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ा था, वहीं एनसीपी ने कांग्रेस के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ा था. शिवसेना ने अंततः बीजेपी से नाता तोड़ लिया था और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से हाथ मिला लिया था. इसे पार्टी के 2022 के विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया. 2023 में एनसीपी का विभाजन हो गया क्योंकि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से अलग हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










