Exit Poll Updates: पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत, सुनील जाखड़ ने कहा-10 मार्च का इंतजार करें
Exit Poll Live : पांचों राज्यों में हुए चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आयेगा, लेकिन उससे पहले आज मतदान के बाद एक्जिट पोल के नतीजे सामने आयेंगे. जो एक अनुमान है कि किस प्रदेश में किसकी सरकार बन सकती है.
सुनील जाखड़ ने कहा-10 मार्च का इंतजार करें
एक्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीन दिन बाद मतगणना है, इंतजार कर लें. अभी कुछ नहीं कहूंगा.
भगवंत मान ने कहा-हम जनादेश को मानेंगे
अगले 5 वर्षों के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश ईवीएम में बंद हो चुका है. 10 मार्च को नतीजे आयेंगे, हम लोगों के जनादेश को मानेंगे.
चरणजीत सिंह चन्नी ने की अमित शाह से मुलाकात
एक्जिट पोल के नतीजे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं.
पंजाब में एक्जिट पोल के नतीजे
कांग्रेस-19-31
बीजेपी-01-04
अकाली दल-07-11
आप-76-90
अन्य-00-02
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा-10 मार्च का इंतजार करें
पंजाब के एक्जिट पोल पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 10 मार्च का इंतजार करें मैं अभी कुछ नहीं कह सकता.
अकाली दल को भी नुकसान
पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल को भाजपा के साथ सरकार बनाने का नुकसान हुआ है. उसे सिर्फ 19 प्रतिशत मत मिले हैं. उसे 7-11 सीट मिलने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए