एलओसी पर भारत-पाक जवानों के बीच हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान, सेना के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2021 2:41 PM
एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के जवानों ने मिठाईयों का आदान-प्रदान कर एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी. सीमा पर तनाव से इतर दोनों देश के जवानों ने जमकर मिठाई का आनंद उठाया.
पूरा देश दिवाली की खुशी में झूम रहा है. सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवान भी धूमधाम से दिवाली मना रहे हैं. इस बीच एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के जवानों ने मिठाईयों का आदान-प्रदान कर एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी. सीमा पर तनाव से इतर दोनों देश के जवानों ने जमकर मिठाई का आनंद उठाया.
दिवाली मनाने नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी: गौरतलब है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली मनाने जम्मू कश्मीर के नौशेरा पहुंचे थे. उन्होंने सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई. सेना के जवानों को पीएम मोदी ने अपने हाथों से मिठाई खिलाई. इससे पहले भी पीएम मोदी जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मना चुके हैं.
आर्मी की वर्दी में सेना से मिले पीएम मोदी: दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने आर्मी के ड्रेस में सेना के जवानों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेना के जवानों ने नौशेरा में भारत माता की जय के नारे लगाए. इस दौरान पीएम ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया. साथ ही नौशेरा में पौधा रोपन कर ग्रीन अर्थ का संदेश दिया.
जवानों को पीएम मोदी ने दिया संदेश: उन्होंने जवाने से कहा कि आज हमें बदलती दुनिया और युद्ध के बदलते स्वरूप के साथ ही अपनी सैन्य शक्ति को भी बढ़ाना है. सेना को उसे नई ताकत के साथ ढालना है. पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपनी तैयारियों को दुनिया में हो रहे तेज परिवर्तन के अनुकूल बनाना है.
Also Read: पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बल ने बरामद किया टिफिन बम, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
2014 से सेना के साथ दिवाली मना रहे हैं पीएम मोदी: गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब प्रधानमंत्री का पद संभाला था, उसी समय से हर साल वो हर दीपावली पर किसी सीमावर्ती क्षेत्र में जाकर देश के वीर जवानों से मुलाकात करते हैं. 2014 में वो सियाचीन गये थे. इसके बाद से वो हर साल जवानों के साथ ही दिवाली मनाते आ रहे हैं.
Also Read: जवानों के साथ दिवाली मनाने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










