‘बीजेपी-कांग्रेस को वोट दिया तो लगेंगे पावर कट के झटके’, अरविंद केजरीवाल ने बिजली को लेकर कसा तंज

Updated:
विज्ञापन
‘बीजेपी-कांग्रेस को वोट दिया तो लगेंगे पावर कट के झटके’, अरविंद केजरीवाल ने बिजली को लेकर कसा तंज

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, क्या कोई कांग्रेस या भाजपा शासित राज्य का नाम बता सकता है जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध है? उन्होंने आगे कहा, पिछले 75 साल में कांग्रेस ने किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं कराया.

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में लोगों को संबोधित करते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया. केजरीवाल ने कहा, दोनों ही पार्टियों को वोट दिया, तो पावर कट लगेंगे.

क्या कोई कांग्रेस या भाजपा शासित राज्य का नाम बता सकता है जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध है : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, क्या कोई कांग्रेस या भाजपा शासित राज्य का नाम बता सकता है जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध है? उन्होंने आगे कहा, पिछले 75 साल में कांग्रेस ने किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं कराया. यदि आप उनमें से किसी को भी वोट देते हैं, तो केवल बिजली कटौती होगी और आपकी पूरी बचत बिजली बिल का भुगतान करके समाप्त हो जाएगी.

केजरीवाल ने कहा- बिजली फ्री चाहिए तो AAP एक मात्र ऑप्शन

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी के लिए वोट की अपील करते हुए कहा, हम अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं. हम आपकी बात कर रहे हैं. अगर 24 घंटे बिजली चाहिए और फ्री बिजली चाहिए, तो आपके पास एक मात्र ऑप्शन आम आदमी पार्टी है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र के पास नहीं कोई ठोस योजना

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से अध्यादेश के खिलाफ मांगा था समर्थन

मालूम हो दिल्ली पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों देशभर में घुम-घुमकर विपक्षी दनों का समर्थन जुटाने में जुटे थे. उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात भी की थी. जिसमें उन्हें कई पार्टियों का समर्थन भी मिला. हालांकि उन्हें कांग्रेस से निराशा हाथ लगी है. केजरीवाल ने अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था. लेकिन अबतक उन्हें न तो मिलने का समय दिया गया है और न ही समर्थन का आश्वासन ही मिला है.

विपक्षी एकता को लग सकता है झटका

बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों कांग्रेस सहित देश की कई विपक्षी पार्टियां एक मंच में जुटी थीं. जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एकजुट होने की योजना बनी थी. उस बैठक में अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे. हालांकि अध्यादेश का समर्थन करने के शर्त पर ही आप ने विपक्षी एकता में शामिल होने की बात बोलकर बीच बैठक से ही दिल्ली वापस लौट गये थे. जिसके बाद से विपक्षी एकता में टूट को लेकर कयास भी लगाये जाने लगे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola