गुजरात चुनाव 2022: 1 मार्च के बाद अरविंद केजरीवाल भरेंगे आपका बिजली बिल, देखें ये वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Nov 2022 9:27 AM

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : अरविंद केजरीवाल वीडियो में कह रहे हैं कि सबसे पहले हम महंगाई को कम करने का काम करेंगे जिससे जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि घर का खर्चा भी नहीं चलता. हर कुछ महंगी होती जा रही है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो चला है. इस क्रम में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बार प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के साथ ‘आप’ भी चुनावी मैदान में है जिससे मुकाबला रोचक और त्रिकोणीय हो गया है. ‘आप’ के संयोजक और दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और लोगों से अपने वादे दोहरा रहे हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे बिजली के संबंध में लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि हम महंगाई को कम करेंगे. केजरीवाल वीडियो में कह रहे हैं कि सबसे पहले हम महंगाई को कम करने का काम करेंगे जिससे जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि घर का खर्चा भी नहीं चलता. हर कुछ महंगी होती जा रही है. एक मार्च के बाद आपको अपना बिजली का बिल भरने की जरूरत नहीं होगी. आपका भाई आपके बिजली का बिल भरेगा.

पंजाब और दिल्ली का केजरीवाल ने दिया उदाहरण

अरविंद केजरीवाल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि दिल्ली में हमारी सरकार है. वहां 24 घंटे बिजली आती है और बिजली का बिल जीरो आता है. उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार है. वहां 24 घंटे बिजली आती है. वहां भी बिजली का बिल जीरो आता है. एक मार्च के बाद गुजरात में भी 24 घंटे बिजली आएगी और बिजली का बिल जीरो आएगा.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में दागी उम्मीदवारों को लेकर जानिए क्या कहती है ADR की रिपोर्ट
पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है जबकि शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. आठ दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी जिसके बाद प्रदेश में नयी सरकार का गठन होगा. इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी ताल ठोक रही है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके है कि उनकी पार्टी गुजरात के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola