ePaper

Rajasthan Election results : राजस्थान में बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत, तो ये हो सकते हैं सीएम पद के दावेदार

Updated at : 03 Dec 2023 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Election results : राजस्थान में बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत, तो ये हो सकते हैं सीएम पद के दावेदार

राजस्थान चुनाव के एग्जिट पोल ने प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर आम लोगों की राय के अनुसार महंत बालकनाथ को लिस्ट में दूसरी जगह दी थी. ऐसे में महंत बालकनाथ की चर्चा हो रही है. महंत बालकनाथ अलवर सीट से बीजेपी के सांसद हैं, उन्होंने राजस्थान चुनाव में तिजारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा है.

विज्ञापन

Rajasthan Election results : राजस्थान विधान चुनाव के परिणाम बीजेपी के लिए खुशियां लेकर आए हैं. अभी तक के रुझानों के अनुसार बीजेपी 114 सीटों पर आगे चल रही है, यहां बहुमत का आंकड़ा 101 है. दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े यह बता रहे हैं कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. अब प्रदेश में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर पार्टी किस नेता को पार्टी की कमान सौंपेगी. चूंकि बीजेपी ने इस चुनाव में सीएम फेस घोषित नहीं किया था, इसलिए कई नेता इस दौड़ में शामिल हैं.

महंत बालकनाथ का पलड़ा भारी
undefined

राजस्थान चुनाव के एग्जिट पोल ने प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर आम लोगों की राय के अनुसार महंत बालकनाथ को लिस्ट में दूसरी जगह दी थी. ऐसे में महंत बालकनाथ की चर्चा हो रही है. महंत बालकनाथ अलवर सीट से बीजेपी के सांसद हैं, उन्होंने राजस्थान चुनाव में तिजारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा है. महंत बालकनाथ तिजारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान से आगे चल रहे हैं. महंत बालकनाथ को बीजेपी का फायरब्रांड नेता माना जाता और वे अभी 39 साल के हैं, यही वजह है कि पार्टी उन्हें प्रमोट कर रही है.

वसुंधरा की जीत से दावेदारी होगी मजबूत
undefined

वसुंधरा राजे अपने गढ़ झालरापाटन से कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल से 29 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. अगर वे इस बार चुनाव जीत जाती हैं, तो यह उनकी इसी विधानसभा क्षेत्र से यह पांचवीं जीत होगी. जीत के साथ ही वसुंधरा के समर्थक सीएम की कुर्सी पर उनकी दावेदारी को मजबूती के साथ रखेंगे, हालांकि पार्टी इसपर कितना सहमत होगी, यह अभी से बता पाना मुश्किल है.

ओम बिड़ला भी रेस में शामिल
undefined

बीजेपी नेता ओम बिड़ला भी राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं. चूंकि लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है और वे एक सम्मानित नेता भी हैं. यही वजह है कि राजस्थान में पार्टी उन्हें बड़ी भूमिका सौंप सकती है.

Also Read: Election Results 2023 LIVE: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का ‘जलवा’, जनादेश के आगे नेता नतमस्तक
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola