Earthquake : हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के तेज झटके, घर के बाहर भागे लोग

Earthquake : हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.
Earthquake : हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, मंडी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग घर से बाहर निकल गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को दोपहर के समय हिमाचल प्रदेश के मंडी में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई ज़मीन से 5 किलोमीटर नीचे थी.
भूकंप के झटकों के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए. मंडी के अलावा कुल्लू में भी झटके महसूस किए गए. कुल्लू में महज दो दिनों में महसूस किया गया यह दूसरा झटका था. भूकंप का केंद्र कुल्लू और मंडी के बीच पहाड़ी क्षेत्र में स्थित था.
Read Also : Earthquake: जन्माष्टमी के जश्न के बीच बिहार में भूकंप के झटके लगे, भागलपुर में आधी रात को डोली धरती
भूकंप की तीव्रता 3.3
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज की गई. झटके के बावजूद नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. भूकंप का केंद्र अक्षांश 31.74 और देशांतर 76.86 और पांच किमी गहराई पर स्थित था. हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन इसके दोबारा आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










