दिल्ली NCR में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके, कई इलाकों में लोग घरों से निकले बाहर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Jan 2024 12:08 AM
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास है और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मांपी गयी है.
दिल्ली एनसीआर में सोमवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. झटका इतना तेज था कि कई इलाकों के लोग अपने घरों से बाहर निकल गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास है और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मांपी गयी है. हालांकि इस झटके की वजह से किसी के जानमाल के हानि की सूचना नहीं मिली है. जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात 11 बजकर 39 मिनट 11 सेकेंड पर ये झटके महसूस किये गये.
Also Read: दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन क्लास? बढ़ते प्रदूषण के बीच आई ये खबर
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता
बता दें कि भूंकप की झटके की जांच रिक्टर स्केल से होती है. भूकंप को रिक्टर स्केल पर 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है. इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 11 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. उस वक्त भी लोग घरों से बाहर निकल गए थे. तब इसकी तीव्रता 6.1 मापी गयी था. दिल्ली एनसीआर के अलावे भारत के जम्मू कश्मीर स्थित पुंछ में झटके महसूस किये गए थे.
अपने घर में सुरक्षित स्थान खोजें:
अगर भूकंप के झटके आपको कभी महसूस हो तो अपने घर के प्रत्येक कमरे में सुरक्षित स्थानों की पहचान करें. जैसे कि आपके घर का कोई आंतरिक कमरा, जिसमें कोई खिड़की नहीं हो. यदि संभव हो, तो किसी मजबूत मेज, डेस्क या दरवाजे जैसी किसी मजबूत चीज के नीचे छिप जाएं.
एक खुली जगह खोजें:
यदि आप बाहर हैं, तो भूकंप में सबसे सुरक्षित स्थान इमारतों, पेड़ों, स्ट्रीटलाइट्स और बिजली लाइनों से दूर एक खुली जगह पर चले जाएं. जमीन पर लेट जाएं और झटके रुकने तक वहीं रहें.
यदि आपके पास छिपने के लिए कोई मजबूत चीज़ नहीं है, तो किसी आंतरिक दीवार के पास झुक जाएं. जब तक झटके बंद न हो जाएं या आप आश्वस्त न हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










