Watch Video : चलती ट्रेन के सामने लगे शीशे से टकराया बाज, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

ट्रेन के सामने लगे शीशे से टकराया बाज (Photo: X)
Watch Video : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का एक वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि ट्रेन के सामने लगे शीशे से टकराने के बाद बाज केबिन में गिर गया.
Watch Video : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बाज ट्रेन के सामने लगे शीशे से टकराकर चालक के केबिन में गिर गया. इस घटना में ट्रेन चालक को मामूली चोटें आईं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह घटना बिजबेहरा और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों के बीच बारामूला-बनिहाल ट्रेन में हुई. ट्रेन के इंजन के सामने का शीशा टूट गया, जिससे चालक के चेहरे पर चोट आई. हादसे के बाद बाज सुरक्षित रूप से केबिन से बाहर निकल गया. किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है. देखें वीडियो.
Loco Pilot Injured After Train Suffers Bird Hit in Anantnag pic.twitter.com/f6NFjJwWn4
— Koshur newton (@KoshurNewton) November 8, 2025
घटना का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन का शीशा टूटा हुआ है. ट्रेन चल रही है. वहीं बाज ट्रेन के अंदर केबिन में है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बाज एक कोने में डरा सहमा बैठा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










