Indian Army News : विपरीत मौसम की वजह से पंजाब के पठानकोट में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की मौत, कई घायल

Updated at : 21 Aug 2021 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Army News : विपरीत मौसम की वजह से पंजाब के पठानकोट में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की मौत, कई घायल

अधिकारियों ने बताया कि जब प्रशिक्षण गतिविधि चल रही उस समय बहुत गर्मी और उमस भरा मौसम था. जिसकी वजह से एक जवान की मौत हो गई और कुछ अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 89 words

विज्ञापन

पंजाब के पठाकोट में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की मौत हो गयी है. यह जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी है. बताया गया कि पठानकोट के पास 11 अधिकारियों, 11 जेसीओ और 120 अन्य रैंकों द्वारा आयोजित एक संगठित, निगरानी प्रशिक्षण के दौरान खराब मौसम के कारण एक जवान की मौत हो गयी, जबकि कुछ अधिकारी और जेसीओ घायल हो गये जिन्हें सैन्य अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया है. x

सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि घायल जवानों को पठानकोट में सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जब प्रशिक्षण गतिविधि चल रही उस समय बहुत गर्मी और उमस भरा मौसम था. उन्होंने बताया कि इलाके में प्रशिक्षण गतिविधि का आयोजन, पर्यवेक्षण और निगरानी भारतीय सेना की 9 कोर के तहत किया गया था. उन्होंने बताया कि ‘विषम’ मौसम परिस्थिति की वजह से एक जवान की मौत हो गई और कुछ अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: तालिबान का पहला फतवा-लड़के-लड़कियों का साथ पढ़ना समाज की हर बुराई की वजह, लगाया बैन…

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola